नई दिल्ली। कांग्रेस ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। 24 अक्टूबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने जिन 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है, उनमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, प्रदेशाध्यक्ष बालासाहेब थोराट, प्रतिपक्ष के नेता विजय नामदेवराव वादेत्तिवर और कांग्रेस विधायक दल के नेता केसी पदवी का नाम शामिल है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चौहान भीकर सीट से चुनाव लड़ेंगेजबकि पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणिती शोलापुर सिटी सेंट्रल से चुनाव लड़ेगी । कांग्रेस यहां पर एनसीपी के साथ गठबंधन कर चुनाव में उतर रही है। वे यहां की 288 में से 125 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि एनसीपी भी इतनी ही सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं बाकी की 38 सीटें अन्य पार्टी के लिए छोड़ी गई हैं। 2014 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने यहां की 42 सीटें जीती थी जबकि एनसीपी को 41 सीटों पर जीत मिली थी।कांग्रेस विधायक दल के नेता केसी पदवी समेत जिन नेताओं की सूची रविवार की शाम को जारी की गई है उन्हें 4 अक्टूबर से पहले अपना नामांकन दाखिल करना होगा।
प्रिया बिष्ट लोकल न्यूज ऑफ इंडिया गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें