सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिले के डीएम ने की आपका पैसा आपके घर की शुरुआत

जिले के डीएम ने की आपका पैसा आपके घर की शुरुआत


 



रागिनी त्रिपाठी


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 



  • जिले के निवासियों को अब बैंक जाने की जरुरत नहीं
    144 डाकिये किये तैनात , जाएंगे घर घर 

  • माइक्रो एटीएम से पैसे की निकासी होगी



सोनभद्र।इस लॉक डाउन व मुश्किल घड़ी में जिले के डीएम ने एक अच्छी पहल की है। गरीब और जरूरतमंद लोग पैसे के लिए परेशान ना हों एवं बैंकों पर धूप में लंबी लंबी लाइन न लगाना हो तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो एवं कोरोना वायरस के संक्रमण को रोका जा सके इसके लिए जिलाधिकारी एस राजलिंगम एवं पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने पंचायत राज विभाग एवं डाक विभाग के अधिकारियों बुलाकर निर्देशित किया  कि सरकार से जो मनरेगा की मजदूरी, दिहाड़ी मजदूर, एवं जनधन के खाते में जो पैसा भेजा जा रहा है तथा किसी भी व्यक्ति के किसी भी खाते में पैसा उपलब्ध है या उन जरूरतमंद लोगो का खाता किसी भी बैंक में है ,उसको निकालने की आवश्यकता है तो वह बैंक ना जाकर लॉकडाउन का पालन करते हुए पैसा अपने घर पर निकाल सकते है, इसके लिए माइक्रो एटीएम की शुरुआत की गई । जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि जिस व्यक्ति का खाता किसी भी बैंक में हो और वह आधार से जुड़ा हो तो वह अपना पैसा माइक्रो एटीएम से निकाल सकता है इसके लिए डाक विभाग द्वारा माइक्रो एटीएम के साथ 144 डाकिए तैनात किए गए है । जो माइक्रो एटीएम लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद के घर पर जाएंगे और उनको आवश्यकता के अनुसार पैसा निकालकर तत्काल उपलब्ध कराएंगे साथ ही डीपीआरओ को निर्देशित किया गया कि रोस्टर के अनुसार इसकी सूचना सभी ग्राम प्रधान को उपलब्ध करा दी जाए और प्रधान अपने ग्राम पंचायत में यहां जो भी जरूरतमंद लोग हैं उनको चिन्हित कर लें एवं डाक विभाग से समन्वय करते हुए माइक्रो एटीएम से पैसा निकालने की व्यवस्था कराएं । साथ ही अपने पास साबुन या सैनिटाइजर की भी व्यवस्था किए रहे ताकि जो डाकिए माइक्रो एटीएम लेकर जाएंगे अंगूठा लगाने से पहले लाभार्थी का हाथ साबुन से धोना अनिवार्य होगा । साथ ही सोशल डिस्टेंस का भी पालन किया जाना है ।  जिला पंचायत राज अधिकारी आर के भारती ने सभी ग्राम प्रधानों एवं सचिवों को निर्देशित किया कि सभी ग्राम पंचायतों में यह सूचना तत्काल ग्रामीणों को दे दी जाए कि पैसा निकालने के लिए अब कोई लाभार्थी बैंक में ना जाए और पूरी तरह से लाक डाउन का पालन करें और सभी ग्राम प्रधान इस कार्य में पूरी तरह से इस आपदा के घड़ी में सहयोग करे साथ ही साबुन कि व्यवस्था भी जरूर सुनिश्चित करें और माइक्रो मशीन में अंगूठा लगाने से पहले हाथ को साबुन से जरूर धूला ले।
बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी आर के भारती, सब डिविजनल इंस्पेक्टर भारतीय डाक विभाग मनु शाह एवं पोस्ट ऑफिस की सभी टीम उपस्थित थी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...