सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कोरोना पीड़ित लोगो को आर्थिक मदद मे आगे आये योग गुरु अजय पाठक और दीपा पान्डे, पतंजलि के इन योग गुरुवो ने 51000 का किया आर्थिक सहयोग 

कोरोना पीड़ित लोगो को आर्थिक मदद मे आगे आये योग गुरु अजय पाठक और दीपा पान्डे, पतंजलि के इन योग गुरुवो ने 51000 का किया आर्थिक सहयोग 



राम शंकर अग्रहरि


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया


सोनभद्र।कोरोना संक्रमण महामारी से देश ही नही पूरा विश्व ही इस वैश्विक महामारी से जूझ रहा है इसी विश्वव्यापी समस्या को देखते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग देने के लिए सुल्तानपुर के निवासी  और पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में कार्यरत योगाचार्य दीपा ने अपनी 1 महीने की वेतन को राष्ट्र निर्माण में समर्पित किया है ,और साथ ही साथ आचार्य अजय कुमार पाठक  की युवा भारत टीम ने सैकड़ों लोगों को सूखा राशन, मास्क और आयुर्वेदिक सेनीटाइजर जैसी मूलभूत सुविधाओं से ग्रामीणों को जागरूक कर लाभान्वित करने का भी नियमित कार्य किया जा रहा है । आचार्य अजय कुमार पाठक ने कहा है राष्ट्र निर्माण में जो भी यथासंभव तन- मन- धन की आवश्यकता पड़ेगी पूर्ण रूप से अपने क्षेत्र के के उन वर्गों के साथ खड़ा हूं ,जो नियमित कमाकर के अपनी परिवार का भरण पोषण करते हैं परमात्मा का जो भी दिया हुआ है यथासंभव सामर्थ अनुसार जो भी आवश्यकता पड़ेगी उनके साथ तन- मन - धन से खड़ा रहूंगा, हमारी टीम युवा भारत द्वारा भी वृहद स्तर पर आर्थिक सहयोग इकट्ठा कर मजदूर, गरीब परिवार और आदिवासी परिवार को सूखा राशन के साथ साथ गांव गांव जाकर के टोले, बस्ती में जा - जा कर के योग आयुर्वेद और उपाय बताकर के कोरोना संक्रमण बीमारी से बचा जा सकता है इस जागरूकता अभियान के तहत लोगों को यह सब बताया जा रहा है । युवा भारत की टीम ने कहा है कि आचार्य अजय कुमार पाठक की ही सराहनीय सोच के साथ जुड़कर के कार्य कर हम सबको ही मानवता के प्रति जागरूक होने का अवसर प्राप्त हो रहा है उनकी इसी तरह से हम सभी युवा भारत के लोग कोरोना जैसी महामारी के खिलाफ अपने क्षेत्रों में घूम-घूम कर योग आयुर्वेद के माध्यम से और उपाय बता करके इस बीमारी से बचने के उपाय भी हम लोगों ने बताया । योग गुरु आचार्य अजय कुमार पाठक  ने कहा कि हमारे युवा भारत के सभी सदस्यगण  योग शिक्षक आयुष बंसल,यश गर्ग  ,प्रिया  ,पूजा  ,रवि  ,हिमांशु , संध्या  ,पूजा रावत  लोगों ने मिलकर आर्थिक मदद के साथ-साथ अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से योग प्राणायाम और आयुर्वेद के माध्यम से कोरोना जैसी संक्रमण बीमारी से बचने के लिए उपाय बताएं हैं । योग शिक्षक आयुष बंसल और योग शिक्षिका प्रिया ने कहा है कि हमारे आदर्श हमारे गुरुजी आचार्य अजय कुमार पाठक के प्रेरणा अनुसार हम सभी लोग नियमित योग की कक्षाएं लेकर के लोगों को लाभान्वित करते थे परंतु युवा भारत से जुड़कर के हम सभी लोगों ने योग के साथ साथ कोरोनावायरस महामारी से देश पूरी तरह परेशान है उसमें भी हम लोगों ने अपने अपने क्षमता अनुसार आर्थिक मदद कर गरीब असहाय और जरूरतमंदों की सेवा कर राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करने का एक प्रयास किया है ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।