सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

योग गुरु,आचार्य अजय कुमार पाठक जी द्वारा मास्क, बिस्कुट, व योग द्वारा लोगों को स्वस्थ रहने का बताया उपाय

योग गुरु,आचार्य अजय कुमार पाठक जी द्वारा मास्क, बिस्कुट, व योग द्वारा लोगों को स्वस्थ रहने का बताया उपाय


 



त्रिरत्न शुक्लेश
लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


ओबरा,सोनभद्र।कोरोना महावारी से पूरे देश में भयंकर त्रासदी के बाद योग गुरु आचार्य अजय कुमार पाठक ने पूरे जनपद में ग्राम बचाओ देश बनाओ कार्यक्रम के तहत सिर्फ गांव गांव में जाकर के उन लोगों को जन जागरूकता फैलाकर कैसे इस कोरोना बीमारी से बचा जा सकता है इसके लिए आचार्य अजय कुमार पाठक ने आज दरार बस्ती में सैकड़ों लोगों को योग और आयुर्वेद के साथ साथ सुरक्षा के दृष्टिकोण देखते हुए सैकड़ों लोगों को मास्क, साबुन- सैनिटाइजर तथा बच्चों को निशुल्क बिस्किट बांटकर जन जागरूकता फैलाने का निरंतर काम किया जा रहा है । ग्राम पंचायत सदस्य श्री राम स्वरूप भारती जी ने कहां की योग गुरु आचार्य अजय कुमार पाठक महाराज जीने जो काम आज ग्रामीणों को बताया है कि कैसे हाथों को साफ करना है सोशल दूरी कैसे कर इस बीमारी से बचा जाए इसके बारे में हम सभी ग्रामीण वासियों को बता कर के बहुत ही सराहनीय कार्य किया है उक्त ग्राम पंचायत में समाजसेवी श्यामलाल चेरों ने कहा की योग गुरु अजय कुमार पाठक जी द्वारा ग्रामीण स्तर पर ग्राम बचाओ देश बनाओ कार्यक्रम आयोजित कर सर्वोत्तम कार्य किया है जिसके लिए समस्त ग्राम वासियों की तरफ से आचार्य अजय जी को बहुत-बहुत बधाई जिन्होंने दिन रात मेहनत कर नंगे पांव रहते हुए भी गांव की उन पगडंडियों कांटो पहाड़ियों से गुजरते हुए हम जैसे ग्राम वासियों को जागरूक कर रहे हैं यह राष्ट्र निर्माण में इनका अमूल्य और अति सराहनीय कार्य रहा है हम ग्रामवासी सदैव आपके ऋणी और कृतज्ञ रहेंगे । कार्यक्रम में योग गुरु आचार्य अजय कुमार पाठक महाराज जी द्वारा योग आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा से कैसे तन मन को पूर्ण रूप से स्वस्थ कर सकें और कैसे इस संक्रमण बीमारी से बचा जा सके इसके बारे में आचार्य अजय कुमार पाठक जी द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई भारत सरकार के पूरे नियमों को दृष्टिगत रखते हुए और लाख डाउन का पालन करते हुए बहुत ही प्रशंसनीय कार्य इन के माध्यम से हुआ जिससे पूरे ग्रामवासी इस महामारी से बचने में काफी सहयोग होगा कार्यक्रम में मुख्य रूप से चेरो महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्याम लाल चेरों , दुर्गावती जी सविता जी रानी पुष्पा कुसुम बनारसी शिवकुमार राम दुलारे पनिका पूजा गुरबाणी तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।