सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आखिर कब तक टिकेगा मुर्गी जाल और घटिया सामग्री से बन रहा यह शौचालय, ऐसे तो योगी जी और मोदी जी का सपना कभी ना होगा पूरा 

आखिर कब तक टिकेगा मुर्गी जाल और घटिया सामग्री से बन रहा यह शौचालय, ऐसे तो योगी जी और मोदी जी का सपना कभी ना होगा पूरा 



राकेश दूबे 


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


जरहां, म्यौरपुर। सोनभद्र जनपद के ब्लॉक म्योरपुर के जरहा न्याय पंचायत अन्तर्गत लीलाडेवा ग्राम पंचायत में भारत सरकार माननीय प्रधानमंत्री जी के सपनों की योजना स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2019- 20 में जितने भी शौचालयों का निर्माण ग्राम प्रधान के द्वारा कराये गये है सभी प्रयोग विहीन और घटिया किस्म का है सभी शौचालयों का छत व गड्ढे का छत मुर्गी के जाली का ढालकर बनाये गए है और शौचालय का दीवार का बुनियाद केवल एक ईंट का है।



 


तथा शौचालय का दरवाजा घटिया किस्म का है अधिकांश शौचालयों का दरवाजा तो चन्द दिनों में ही टूट गया।लाभार्थी एक बार से दो बार शौच करने गया ही नहीं कारण की उक्त शौचालयों में शौच व पानी गड्ढे में नीचे जाता ही नहीं। सारे शौचालय प्रयोग विहीन है।इस प्रकार ग्राम प्रधान के द्वारा ऐसे घटिया किस्म का शौचालय बनवाकर गरीब आदिवासियों के साथ घोर छल किया गया है और भारत सरकार के प्रति शौचालय 12000 का गमन किया गया है।इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2020-21 के शौचालय बनाये जा रहे है जो कि पुराने नक्से पर ही बनवाया जा रहा है शौचालय का बुनियाद मात्र एक ईंट और मानक के विपरीत बनाये जा रहे है।


शौचालय का गड्ढा लाभार्थी से स्वयं खोदवाया जा रहा है जिसकी मजदूरी ग्राम प्रधान द्वारा नहीं दी जाती है।कुछ ऐसे भी लाभार्थी हैं जिनसे ग्राम प्रधान ने शौचालय का गड्ढा खोदवाये वर्षों बीत गये परन्तु शौचालय आज तक नहीं बनवाया गया।और कुछ ऐसे भी मजदूर है जिनका मजदूरी आज तक नहीं दिया गया।ग्राम पंचायत लीलाडेवा गरीब आदिवसी बाहुल्य ग्राम पंचायत है लॉक डाउन के इस विषम परिस्थितियों में गरीब आदिवासी जहाँ भुखमरी के कगार पर खड़ा है जिसका नाजायज फायदा उठाया जा रहा है।सरकार गरीबों के लिये तमाम योजनायें बनाकर लाभान्वित करने की कोशिश कर रही है परन्तु ऐसे लोग गरीबों के लिए बाधक बनकर खड़े हैं।ग्राम प्रधान के ऐसे रवैये से ग्राम पंचायत लीलाडेवा के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...