सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अब शराब हुई 70% महंगी, 'स्पेशल कोरोना फीस' से खजाना बढायेगे केजरीवाल, सुबह 9 से शाम 6.30 बजे तक खुलेगा बेवड़ो का मन्दिर यानी शराबघर

अब शराब हुई 70% महंगी, 'स्पेशल कोरोना फीस' से खजाना बढायेगे केजरीवाल, सुबह 9 से शाम 6.30 बजे तक खुलेगा बेवड़ो का मन्दिर यानी शराबघर



लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया


दिल्ली।दिल्ली में आज यानी मंगलवार से शराब महंगी हो जाएगी. केजरीवाल सरकार ने शराब पर स्पेशल कोरोना फीस लगाने का फैसला लिया है. ये फीस MRP पर 70 फीसदी लगेगी। पर केजरीवाल शराब से कमाई के चक्कर  मे कोरोना पूरे दिल्ली मे फैलायेगे यह तय है। आकड़े 4898 पार कर चुके है।



  •  दिल्ली में मंगलवार से शराब होगी महंगी, सुबह 9 से शाम 6.30 बजे तक खुलेगा बेवड़ो का मन्दिर यानी शराबघर

  • दिल्ली सरकार का शराब पर स्पेशल कोरोना फीस लगाने का फैसला


दिल्ली में मंगलवार से शराब महंगी हो जाएगी। केजरीवाल सरकार ने शराब पर स्पेशल कोरोना फीस लगाने का फैसला लिया है। ये फीस MRP पर 70 फीसदी लगेगी। दिल्ली सरकार का ये फैसला मंगलवार से लागू होगा। इससे पहले हरियाणा सरकार ने भी शराब पर कोविड-19 सेस लगाकर लोगों को तगड़ा झटका दिया था।



बता दें कि सोमवार से देश में लॉकडाउन के तीसरे फेज की शुरुआत हो गई। कोरोना के कारण लॉकडाउन को दो हफ्तों के लिए बढ़ाकर 17 मई तक लागू कर दिया गया है। हालांकि, इस बार बढ़ाए गए लॉकडाउन में कई रियायतें भी दी गई हैं। इनमें शराब की बिक्री को भी मंजूरी दी गई है। सोमवार से देश के कई शहरों में शराब की दुकानें खुल भी गईं। दुकानों के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली। दिल्ली के कई इलाके में तो भगदड़ भी मची। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गईं।


स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने जताई नाराजगी, बोले रिव्यू जरूरी


दिल्ली में शराब की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि कहीं भी अगर इस तरीके की घटना हो रही है, तो वह मुझे विचलित करती है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, मुझे दुख और आश्चर्य होता है कि किसी भी सरकार ने ऐसा निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि निर्णय लेने के बाद इंप्लीमेंट किया गया है तो इसका रिव्यू जरूर करना चाहिए।


केजरीवाल बोले- सील कर देगे इलाका और छूट वापस ले लेंगे


सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि अगर हमें अब मालूम पड़ा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है तो हमें उस इलाके को सील करना होगा और जो भी छूट दी जा रही है उसे वापस लेना होगा। दिल्ली के लोगों के सेहत के लिए हमें कड़े कदम उठाने पड़ेंगे। केजरीवाल यह मान नही रहे है कि इससे कोरोना हर घर पहुचेगा क्योकी यह शराब सोशल डिस्टेंस का मतलब गले के नीचे उतरते ही भूल जायेगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।