सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बेवड़े दारू का दाम बढने से नाराज़ ना हो जाय इसलिये केजरीवाल ने पेट्रोल 1.67 रुपये और डीजल 7.10 रुपये किया मंहगा

बेवड़े दारू का दाम बढने से नाराज़ ना हो जाय इसलिये केजरीवाल ने पेट्रोल 1.67 रुपये और डीजल 7.10 रुपये किया मंहगा



लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया
नई दिल्ली ।लॉक डाउन 3.0 में कुछ ढील मिली, आवाजाही पर अंकुश से कुछ राहत मिली तो तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़ा दिए। 50 दिनों के बाद यानी 5 मई को दिल्ली और चेन्नै में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में पेट्रोल के दाम 1.67 रुपये बढ़ गए और डीजल 7.10 रुपये महंगा हो गया है।



  • लॉक डाउन 3.0 मे आपका खून चूसने को तैयार सरकारे , आम आदमी के लिये राशन तो नही दे पा रहे केजरीवाल पर तोह्फे के रूप मे पेट्रोल 1.67 रुपये और डीजल 7.10 रुपये किया मंहगा


नई कीमतों के मुताबिक, दिल्ली में आज पेट्रोल 71.26 रुपये लीटर हो गया है और 7 रुपये से ज्यादा की बढ़त के बाद डीजल 69.29 रुपये लीटर हो गया है। 
कोरोना युग का आज 42वां दिन है जब देश लॉक्ड है। पूरा अप्रैल देश लॉक रहा, जिसके कारण उस महीने पेट्रोल-डीजल की मांग में बहुत बड़ी गिरावट देखने को मिली। आइए जानें महानगरों में क्या हैं आज पेट्रोल के दाम... 


महानगर                पेट्रोल/लीटर        डीजल/लीटर


दिल्ली                      71.26 रुपये     69.39 रुपये


मुंबई                      76.31 रुपये       66.21 रुपये 


कोलकाता              73.30 रुपये        65.62 रुपये


चेन्नै                        75.54 रुपये        68.22 रुपये



अप्रैल में पेट्रोल की मांग 70% घटी 



पिछले साल के अप्रैल महीने के मुकाबले अप्रैल 2020 में पेट्रोल-डीजल की कुल खपत में करीब 70 पर्सेंट की कमी दर्ज की गई है। लॉकडाउन 3 में कुछ ढील दी गई है, ऐसे में मांग बढ़ सकती है। सरकार और तेल कंपनियों को उम्मीद है कि मई में लॉकडाउन में छूट का असर फ्यूल बिक्री पर भी देखने को मिलेगा। लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है और इसके तीसरे फेज में सरकार ने ग्रीन (Green Zone) और ऑरेंज ज़ोन (Orange Zone) में आने वाले इलाकों में कुछ कामों के लिए आवाजाही की इजाजत दी है। 


पेट्रोल-डीजल के भाव आखिर कैसे होते है तय? 



विदेशी मुद्रा दरों के साथ वैश्विक बाजार में क्रूड की कीमतों के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। तेल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे संशोधित दाम जारी करती हैं। लेकिन, 16 मार्च से इक्का-दुक्का शहरों को छोड़ कहीं दाम नहीं बदले हैं। 


क्या है आपके शहर मे भाव, ऐसे जानें


पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...