सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जागते रहो......... कप्तान साहब कही आपके पुलिस वालो की नीद सोनभद्र को भारी ना पड़ जाय, झारखंड बौर्डर पर खर्राटे लेकर सोती सोनभद्र पुलिस

सावधान कप्तान साहब कही आपके पुलिस वालो की नीद सोनभद्र को भारी ना पड़ जाय, झारखंड बौर्डर पर खर्राटे लेकर सोती सोनभद्र पुलिस



सूर्यमणि कनौजिया
लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


कोन,सोनभद्र।इस करोना महामारी का संकट दिन-प्रतिदिन बढ़ता चला जा रहा है और सरकार के द्वारा इस महामारी से बचने के लिए एक से बढ़कर एक तौर तरीके अपनाए जा रहे हैं। जिससे कि इस महामारी से बचा जा सके।



जिसमें  केंद्र सरकार ,राज्य सरकार, स्वास्थ्य कर्मी ,पुलिसकर्मी  इत्यादि के सहयोग द्वारा अपने जीवन की परवाह न करते हुए इस महामारी से लड़ने में लगी हुई है। और अगर हम बात सोनभद्र के करे तो चुस्त कप्तान और सजग डीएम की वजह से जिला कोरोना की कैद मे आने से अभी बचा है। पर अब लगता है कि यह खतरे मे हैं क्योकि कुछ ऐसे पुलिसकर्मी भी हैं जो अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं।



मसलन सोनभद्र का कोन थाना क्षेत्र खरौंधी। झारखंड बॉर्डर पर ड्यूटी  के दौरान तैनात पुलिसकर्मी गहरी खर्राटे भरी नींद का लुफ्त उठाते नजर आ रहे है। खटिया पर आराम फ़रमाते, अखबार पढते और मोबाइल पर गेम खेलते इन पुलिसवालो पर भारी पड़ रही है यह खर्राटे की दहाड़।



इनके लापरवाही  से ऐसा लगता है की बहुत जल्द ग्रीन जोन सोनभद्र,रेड जोन में तब्दील हो जाएगा जो अभी तक सोनभद्र के अच्छे पुलिसवालो के कारण बचा हुआ है। हाल मे  झारखंड के अंदर कोरोना से संक्रमित संदिग्ध मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन जिस रफ्तार से बढ़ती जा रही है वो खतरे की घंटी है और अगर इस लापरवाही को रोका नहीं गया तो आने वाले समय में उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र को भारी संकटों का सामना करना पड़ सकता है। हमारी संवेदना भी इन पुलिसवालो को इस तपती धूप मे काम करने की जिम्मेदारी को लेकर है और लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया का यह प्रयास है कि ऐसी तस्वीरो से कम से कम जिला प्रशासन, डीएम और कप्तान साहब सजग रहे वर्ना परदेशी कोरोना कैरियर किधर से प्रवेश करेगे सोनभद्र मे यह कोई तय नही है। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।