सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया की खबर का दिखा असर समरलोटवा नदी के रास्ते में वन प्रशासन ने खुदवायी  सुरक्षा खाई

लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया की खबर का दिखा असर समरलोटवा नदी के रास्ते में वन प्रशासन ने खुदवायी  सुरक्षा खाई



राकेश दूबे
लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 
बकरिहवाँ, सोनभद्र।जरहाँ बीजपुर वन प्रशासन की खुली नींद क्षेत्र में हो रहे अबैध खनन को रोकने के लिए आज धरतीडाँड़ के समरलोटवा नदी के रास्ते में करीब दस फिट गहरी खाई खोद कर वन विभाग द्वारा अबैध खनन रोकने का एक सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। जिससे नदी नालों व वनों का अस्तित्व बना रहे, सूत्रों से पता चला कि जरहा रेंज के महरिकला के टोला मेंझरौट में रात को खनन कर रहे एक ट्रैक्टर को बीजपुर पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर धर दबोचा और थाने ले जाकर सीज कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि जो काम वनाधिकारियों को करना चाहिए वो पुलिस कर रही है। वन विभाग गहरी कुम्भकर्णी नींद में सो रहा है ,जरहा रेंज की स्थिति बहुत ही दयनीय हो चुकी है रात भर ट्रैक्टरों की गड़गड़ाहट से नदी नाले गूँजते रहते है। 



  • बीती रात बीजपुर थाना प्रशासन ने अवैध खनन करने वाले एक टृैक्टर को कडी निगरानी में दबोच कर किया सीज, खननकर्ताओं में हडकम्प


कुछ लोगों ने तो बताया कि बालू माफियाओं द्वारा इस  गड्ढे को कुछ दिनों बाद फिर बंद कर खनन शुरु हो जाने की संभावना है, क्यों की इससे पहले भी कई बार गड्ढे की खुदाई हुई थी लेकिन मिली भगत कर इसे बंद कर पुनः खनन हो रहा था। प्रशासन को इस पर सख्ती बरतने की जरूरत है जिससे वनों और नदी नालों का अस्तित्व बना रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

बादशाहपुर में फहरेगी भाजपा की विजय पताका: राव नरबीर सिंह

सुमित ठाकुर  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं को प्रचार में जुट जाने का दिया संदेश, शीघ्र होगी गृहमंत्री अमित शाह की रैलीगुरुग्राम। पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा में निश्चित तौर पर भाजपा की विजय पताका फहरेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से उनको अपना उम्मीदवार बनाया है। बादशाहपुर की जनता जानती है कि 2014 से 2019 तक उन्होंने मंत्री रहते हुए किस तरह से गुरुग्राम में दो दर्जन के लगभग फ्लाइओवर और अंडरपास बनवाए थे। देश का सबसे महंगा रोड द्वारका एक्सप्रेस वे बनवाने का काम भी उस दौरान किया गया था। राव नरबीर सिंह ने कहा कि वह वादा करते हैं कि जितना विकास कार्य पिछले कार्यकाल में कराया था उससे अधिक रफ्तार से काम इस बार कराया जाएगा। राव नरबीर सिंह शुक्रवार को गढ़ी मुरलीपुर, नखडौला और वजीराबाद गांव में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।अपने लोगों के बीच अधिकार से आया हूंराव नरबीर सिंह ने कहा कि भाजपा ने उनपर विश्वास इसलिए जताया है क्योंकि पार्टी को बादशाहपुर की जनता पर विश्वास है कि वह निश्चित तौर पर चुनाव...

पचास साल में कैसा रहा हिमाचल की लाइफलाइन HRTC का सफ़र

1974 से लेकर 2024 तक HRTC का सफ़र उप मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी के संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का किया शुभारंभ स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा 12 अक्टूबर को भव्य समारोह का होगा आयोजन गब्बर सिंह वैदिक Local Newsofindia उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हिमाचल पथ परिवहन निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर पुराना बस अड्डा शिमला में स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम के मुख्य कार्यालय में निर्मित संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का लोकार्पण किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि वाल ऑफ हॉनर के माध्यम से हम यहाँ पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के सफर को जान सकेंगे। उन्होंने बताया कि 1974 से लेकर अब तक के फैसलों एवं अवार्ड्स अंकित किया गया है। इसके साथ-साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के मॉडल को भी अलग अलग स्थानों पर दर्शाया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश को निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने पर गर्व होना चाहिए। निगम की बसों की सेवाएं दुर्गम क्षेत्रों तक है और लोगों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचती है। हमारे बसों के ड्राइवर सबसे अचे अनुभवी है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा...