सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मेरी तो पूरी दुनिया माँ मे ही है-अभिनेत्री हर्षदा पाटिल

मेरी तो पूरी दुनिया माँ मे ही है-अभिनेत्री हर्षदा पाटिल



विजय शुक्ल
लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया
पुणे/दिल्ली। कितना गज़ब का समय है आज हर कोई कैद मे हैं पर एक बात की खुशी है की हममे से ज्यादातर लोग आज अपने घरो मे पूरे परिवार के साथ हैं और माँ के आंचल के प्यार के तले भी। क्योकि एक माँ ही है जो हम सबका पहला कवच है और इतना मजबूत की वो हमे दुनिया की हर मुसीबत से बचा लेने मे समर्थ है। हां पापा की डाट से भी। दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी मानी हस्ती अभिनेत्री हर्षदा पाटिल ने जब यह कह्ते हुए अपने बचपन की बाते याद की तो बस मानो सच मे अपना बचपन भी याद आ गया। माँ का तो हर दिन है पर आज का दिन उनके लिये खास रखा गया है तो क्या मैं और आप आज के दिन माँ को माँ की तरह बनकर हम उनका ख्याल रख सकते है यह दिन, मेरा तो बड़ा मुश्किल हैं उनके जैसा फटाफट सब कुछ मेरे हिसाब से तैयार कर देना आपका तो पता नही। मैं तो जानती हूँ कि माँ जैसा कोई नही। पर मैं कोशिश करूंगी की माँ के संग यह बेहतरीन पल यादगार बना सकूं।



इस लॉक डाउन मे बचपन की बातो को याद करती हर्षदा मानो एक नये आनंद को मह्सूस कर रही हो। उन्होने बताया कि  जब वो बचपन मे स्कूल जाने को तैयार होती थी तो माँ हमेशा उनका मेकअप करती थी उस समय भी मुझे सबसे अलग ही एहसास होता था और आज भी माँ वैसी ही है। ज्यादा फिक्रमंद ज्यादा ख्याल रखने वाली। ऐसी बातो से हर्षदा पाटिल मे कई किरदार अपने आप उभर कर आ जाते हैं चाहे वो श्रीदेवी जैसी अदाकारा हो या फिर पूनम ढिल्लो का शुरुवाती कैरियर। अक्षय कुमार हो या गोविंदा लगभग सभी के साथ अभिनय कर चुकी कम उम्र की यह अभिनेत्री मराठी सिनेमा मे जबरदस्त और लेडी सिंघम जैसे किरदार के लिये  जानी जाती है। हर्षदा पाटिल ने अपने बचपन मे अपनी नानी जिनको वो आजी कह कर बुलाती की बाते साझा की ।



वो कहती है कि आज जो मैं अलग अलग कपडे पहनने की शौकीन हूँ यह मेरी आजी का कमाल है क्योकि जब भी मैं बचपन मे लातूर से शोलापुर आजी के पास जाती थी तो वो मुझे हर शनिवार नयी नयी ड्रेस दिलवाती थी। सच मे माँ के बिना तो कुछ भी नही है। और माँ ही पूरी दुनिया हैं। माँ किसी की भी हो किसी भी जाति धर्म की हो किसी भी सरहद की हो पर माँ हमेशा सम्मान और आदर के लिये हैं। युगो युगो तक माँ का आशीर्वाद हमारे साथ चलता हैं हमे मह्सूस हो या ना हो पर माँ हमारे चारो तरफ होती है। भूख मुझे लगे पता माँ को चल जाय यही तो इस धरती की भगवान है यही तो माँ है ना।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।