सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

श्री शनि धर्मार्थ ट्रस्ट व  हिंदू युवा वाहिनी ने संयुक्त रूप से गरीब परिवारों को किया अन्न वितरण

श्री शनि धर्मार्थ ट्रस्ट व  हिंदू युवा वाहिनी ने संयुक्त रूप से गरीब परिवारों को किया अन्न वितरण



राकेश कुमार सिंह


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया


ओबरा,सोनभद्र।श्रीशनि धर्मार्थ ट्रस्ट व हिंदू युवा वाहिनी के संयुक्त तत्वाधान में लॉकडाउन के 35 वें दिन परसोईं व बेलगड़ी गॉवों में मंगलवार को गरीबों में अन्न वितरण किया गया| श्रीशनि धर्मार्थ ट्रस्ट के मंहत व पीठाधीश्वर बालयोगी शनि महाराज ने संसारिक सेवा में गरीब असहायों की सेवा को सर्वोपरि बताया क्योकिं परोपकार भावना से इच्छा शक्ति प्रबल होती है और नियमित पुण्य कर्म बढ़ता जाता है | नर सेवा नारायण सेवा का सृजन उद्देश्य मन, मष्तिक को शिखरता प्रदान करता है | देश के वैभव व समृध्दि के लिए मात्र संत समाज उन्नयन अवस्था का पालन करता है अन्यथा हठ समाज प्रकृति के हर गतिविधियों में शिखर मार्ग प्रशस्त करने में अहम भुमिका निभाता है | आदि से अनादि तक ऋषि-मुनियों की रिति हर तपके को तबज्जों देते हुए मददगार साबित हुई | देश के प्रत्येक नागरिकों के हित के लिए संतो की कर्मठता व चिंतन हर विषम परिस्थिति को मात देती आयी है, संत समाज के आवाहन पर देश के पुरे मठ मंदिर एकजुट होकर महामारी से लड़ने के लिए जरुरतमंदो के प्रति सहयोगी भुमिका अदा कर रहा है| ग्रामीण अँचलो में सेवा का दौर जारी रखते हुए निरीह गरीबों की दिनचर्या में आर्थिक बाधा न उत्पन्न हो इसके लिए जिला प्रशासन हररोज कदम उठा रहा है जो काबिले कारिफ है वहीं सेवार्थ संगठनों के योगदान से भी जनपद की स्थिति सामान्य है | साथ ही अपील की गयी कि सरकार व्दारा लॉकडाउन के नियमों का हरहाल में पालन करें तब ही समाज सुरक्षित रहेगा, विशेषकर घरों में रहें, हैण्डवॉश, सोशल डिस्टेंसिंग व सर्वाजनिक स्थलों पर चहलकर्म से बचे | वैश्विक महामारी पर काबू पाने के लिए संकल्प शक्ति से काम करने की आवश्यकता है| राहत कार्य के लिए ट्रस्ट गतिशील है, जल्द ही हर वर्ग की खुशहाली लौटेगी यह संतों की आशा नहीं पूर्ण विश्वास है | ट्रस्ट की ओर से 1000 लंच पैकेट वितरण किया गया| इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री अरविंद सोनी, जिला मीडिया प्रभारी महेश कुमार पांडेय, जिला कार्य समिति सदस्य समीर माली, नगर उपाध्यक्ष अनुज गुप्ता, नगर मंत्री शेषनाथ गुप्ता, अनिकेत तिवारी, सचिन तिवारी,श्रीशनि धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के राजू मोदनवाल, विष्णु गुप्ता श्यामरथी प्रजापति, पवन, सत्यम, हरिकेश्वर, रामवर्त प्रजापति, नागेन्द्र गुप्ता मौजुद रहे |


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।