धारदार हथियार से एक ही गांव में लगातार दूसरी हत्या, पति की भी लाश मिली पुलिस ने पत्नी का कत्ल कर आत्महत्या का किया अन्देशा
धारदार हथियार से एक ही गांव में लगातार दूसरी हत्या
मोहित मणि शुक्ला
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
सोनभद्र।शाहगंज थाना छेत्र के अंतर्गत राजपुर गांव में धारदार हथियार से महिला की हत्या का मामला आया है।एक ही गांव में लगातार यह दूसरी हत्या हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गीता पत्नी रामबरन लगभग उम्र 55 वर्ष थी।हत्या के पीछे पारिवारिक कलह बताई जा रही है।पुलिस मौके पर मौजूद है जबकि क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। अब घटना मे नया मोड़ आ गया है क्योकि पति रामबरन की भी लाश मिली है वो भी राजपुर गांव शिवाला पुलिया के पास। जिसको हत्या के बाद फरार बताया जा रहा था। पुलिस रामबरन की हत्या को पत्नी के बाद आत्महत्या मान रही है। पर इसके पीछे क्या वजह है यह तो बाद मे जांच मे ही पता चलेगा पर लगातार हत्याओ का सिलसिला पुलिस पर सवालिया निशान के साथ साथ दहशत का माहौल बना रहा है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें