सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

"कर्मठ व्यक्तित्व,नेतृत्व, संयम एवं संकल्प के मनोयोग के साथ 'शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट, शाखा 'बीजपुर' द्वारा निशुल्क प्याऊ का हुआ- "श्रीगणेश" जनता को मिली राहत-

"उम्मीदों भरी पारी"



"कर्मठ व्यक्तित्व,नेतृत्व, संयम एवं संकल्प के मनोयोग के साथ 'शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट, शाखा 'बीजपुर' द्वारा निशुल्क प्याऊ का हुआ- "श्रीगणेश" जनता को मिली राहत-


 


सामाजिक संकल्प का मजबूत विकल्प बना "शहीद शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्टशाखा बीजपुर"


 


 मशीनों का नहीं, 


जनता का विकास चाहिए।


कोई प्यासा ना रहे, 


ऐसा प्रयास चाहिए।


 



साधना द्विवेदी


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


बीजपुर,सोनभद्र। आज जब पूरा विश्व समुदाय जीवन संकट के 'अग्नि परीक्षा'से गुजर रहा है, तो लाकडाउन के इस बेहद मुश्किल वक्त में सवारी विहिन पैदल यात्रियों में डर और संताप का माहौल पसरा हुआ था, भरी दुपहरी क्या बच्चे क्या बूढ़े प्यास से व्याकुल एवं लथपथ खड़े थे। सूनी सड़के स्थिति की भयावहता प्रकट कर रही थी, तो इस बेहद भावुक क्षणों में त्राहिमाम करती इनकी व्याकुल आशाओं के बीच "शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट शाखा बीजपुर" द्वारा बीजपुर बाजार में नि:शुल्क प्याऊ की शुरुआत ट्रस्ट के निदेशक,अधिवक्ता,साहित्यकार एवं समाज सुधारक "प्रद्युम्न त्रिपाठी" के निर्देशन में हुआ जिसका उद्घाटन बीजपुर थाना उप निरीक्षक "चंद्रशेखर सिंह"व भाजपा काशी प्रांत के वरिष्ठ पदाधिकारी 'अरविंद कुमार सिंह' ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।



मुख्य अतिथि ने एलएनआई से हुई बातचीत में 'उक्त कार्यक्रम में अग्रणी भूमिका निभाने वाले 'जागृत समाज सेवको' की खूब प्रशंसा करते हुए उन्हें 'समाजिक हित का क्रांतिकारी परिवर्तक'की संज्ञा दी।


संस्था के उपाध्यक्ष दीपक कुमार,सचिव सुनील गुप्ता, सक्रिय सदस्य सूरज ठाकुर व अनुज सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उक्त सामाजिक कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेंद्र अग्रहरि, अभय श्रीवास्तव,यशवंत सिंह, समाजसेवी ओमप्रकाश गुप्ता,रामफल अग्रवाल, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, मोनू अग्रवाल की गरिमामय उपस्थिति रही।


 


ट्रस्ट के अध्यक्ष "मोहित मिश्रा" का यह कथन दिल छू गया कि- 


 


मेरी संस्था हर गरीब के,


आवाजों को गाएगी।


भूख प्यास की चीखो को अब, 


संसद'तक ले जाएगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।