सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सड़क मरम्मत में गड़बड़झाला, ग्रामीणों ने किया सही ढंग से निर्माण कराने की मांग

सड़क मरम्मत में गड़बड़झाला, ग्रामीणों ने किया सही ढंग से निर्माण कराने की मांग



जितेंद्र कुमार


लोकल न्यूज़ आफ इंडिया


सागो बांध, सोनभद्र।थाना क्षेत्र बभनी के अहिरबुढ़वा ग्राम सभा में सड़क मरम्मत के नाम पर ग्रामीणों ने भारी मात्रा में गड़बड़झाला का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अहिरबुढ़वा प्रेम मोड से छत्तीसगढ़ बॉर्डर तक 3 किमी सड़क का मरम्मत कराया जा रहा है, जिसमें ठेकेदार द्वारा घोर अनियमितता बरता जा रहा है। मरम्मत के नाम पर सिर्फ कहीं-कहीं पर मात्र एक दो वर्ग मीटर पर ही बहुत ही कम मात्रा में गिट्टी व तारकोल डालकर मरम्मत किया जा रहा है, जबकि पूरा सड़क ही खराब हो चुका है।



    ग्रामीणों ने विरोध करते हुए आरोप लगाया कि जिस प्रकार से मरम्मत हो रहा है मात्र दो चार सप्ताह में ही पुनः खराब हो जाएगा। निर्माण का कार्य देख रहे राहुल ठेकेदार द्वारा जब जनप्रतिनिधियों ने शिकायत किया तो उन्होंने कहा कि मुझे जो करना है मैं कर रहा हूं आपको जो करना है कर लीजिए।


  इस कार्य का विरोध कर रहे समाजसेवी राजेश कुमार देहाती, अर्जुन प्रसाद, लवकुश यादव, जगदेव ,देवनारायण, सुरेश ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सही ढंग से निर्माण कराने की मांग की है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

बादशाहपुर में फहरेगी भाजपा की विजय पताका: राव नरबीर सिंह

सुमित ठाकुर  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं को प्रचार में जुट जाने का दिया संदेश, शीघ्र होगी गृहमंत्री अमित शाह की रैलीगुरुग्राम। पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा में निश्चित तौर पर भाजपा की विजय पताका फहरेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से उनको अपना उम्मीदवार बनाया है। बादशाहपुर की जनता जानती है कि 2014 से 2019 तक उन्होंने मंत्री रहते हुए किस तरह से गुरुग्राम में दो दर्जन के लगभग फ्लाइओवर और अंडरपास बनवाए थे। देश का सबसे महंगा रोड द्वारका एक्सप्रेस वे बनवाने का काम भी उस दौरान किया गया था। राव नरबीर सिंह ने कहा कि वह वादा करते हैं कि जितना विकास कार्य पिछले कार्यकाल में कराया था उससे अधिक रफ्तार से काम इस बार कराया जाएगा। राव नरबीर सिंह शुक्रवार को गढ़ी मुरलीपुर, नखडौला और वजीराबाद गांव में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।अपने लोगों के बीच अधिकार से आया हूंराव नरबीर सिंह ने कहा कि भाजपा ने उनपर विश्वास इसलिए जताया है क्योंकि पार्टी को बादशाहपुर की जनता पर विश्वास है कि वह निश्चित तौर पर चुनाव...

मीडिया और राजनीति के बीच तकनीकी और रणनीतिक पुल बना लोकतंत्र को सशक्त और पारदर्शी बनाने के गुरु हैं डॉ विजय शुक्ल

डॉ. विजय कुमार शुक्ला भारतीय मीडिया, तकनीकी रणनीति, और राजनीतिक परामर्श के क्षेत्र में एक प्रमुख नाम हैं। उन्होंने Local News of India (LNI) की स्थापना की, जो एक प्रमुख हिंदी डिजिटल समाचार पोर्टल है, और साथ ही ElectLine नामक एक राजनीतिक परामर्श और चुनावी प्रबंधन कंपनी की भी स्थापना की। ElectLine ने विभिन्न राजनीतिक दलों और नेताओं के लिए चुनावी रणनीतियों, डेटा एनालिटिक्स, और डिजिटल मीडिया अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डॉ. शुक्ला की शैक्षिक पृष्ठभूमि में एमबीए (विपणन और वित्त) , सॉफ़्टवेयर इंजीनियरिंग में प्रमाणन (MNNIT, इलाहाबाद) , और कृषि विज्ञान में डॉक्टरेट शामिल हैं। उन्होंने eMag Technologies Pvt. Ltd. की स्थापना की और कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम (CMS), और मोबाइल न्यूज डिलीवरी आर्किटेक्चर का विकास किया। उनकी विशेषज्ञता में डिजिटल मीडिया रणनीति , राजनीतिक परामर्श , और तकनीकी समाधान शामिल हैं। डॉ. शुक्ला ने Deshbandhu.co.in , DatelineIndia.com , Janadesh.in , और Akhand Himachal Daily जैसे प्लेटफॉर्म्स के लिए कंट...