सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

योगी जी दस साल पहले बने इस शौचालय का ना हुआ कभी प्रयोग, फिर भूमि पूजन का खेल, बिना पानी व रख रखाव के कही पैसा लूटने का यह ना हो नया जुगाड़

योगी जी दस साल पहले बने इस शौचालय का ना हुआ कभी प्रयोग, फिर भूमि पूजन का खेल, बिना पानी व रख रखाव के कही पैसा लूटने का यह ना हो नया जुगाड़



कन्हैयालाल यादव


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


वैनी सरइगढ़ मार्ग,सोनभद्र ।आजकल विकास की बयार बह पड़ी है और दस साल पहले बनाया गया सामुदायिक शौचालय जो बिना पानी की व्यवस्था के साथ खड़ा रहा।



इस इन्तजार मे कि विकास उसकी तरफ आये वो आज जाकर पूरी हुई और वो भी पुराना उसी का उद्घाटन करने के साथ।


 


मामला दुल्हपुर गाँव में दस वर्ष से बने सामुदायिक शौचालय का फिर से उद्घाटन का है जो दुबारा उसी जगह भूमि पूजन पर भूमि पूजन के साथ पहले जैसी ही पंचायत के पैसे का निपटारा करने के हिसाब से बनाया जा रहा है। आखिर सामुदायिक शौचालय का चयन ऐसी जगह दुबारा करने के पीछे का खेल क्या है? वो भी बिना पानी की व्यवस्था के, मानो गाँव वालो को कोरोना की महामारी मे झोकने का पक्का वाला इन्तजाम किया जा रहा है।



या हो सकता है इस भूमि पूजन के बाद अगले दस साल तक के लिये इस शौचालय का फिर क्रिया कर्म कर दिया जाय कागजी रूप रेखा मे। और सरकारी पैसे को गटक लिया जाय। इस शौचालय का रख रखाव, साफ सफाई, पानी और सबसे बड़ी लोगो की सुरक्षा का क्या कोई इन्तजाम है।


टिप्पणियाँ