सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चीन को पहले तकनीकी मार, अब लद्दाख में पीएम की दहाड़: नवीन गोयल

चीन को पहले तकनीकी मार, अब लद्दाख में पीएम की दहाड़: नवीन गोयल




  • चीन को आर्थिक मार देकर भारत ने सिखाया सबक 

  • चीन के पास भारत के सामने घुटने के सिवा कोई चारा नहीं


रिटायर्ड मेजर सतबीर सिंह


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


गुरुग्राम। पहले तो चीन की भारत में चल रही 59 सोशल साइट्स को बंद करके उसे तकनीकी रूप से आर्थिक मार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी। अब खुद लद्दाख पहुंचकर पीएम मोदी की दहाड़ से चीन परेशान हो गया है। 21वीं सदी के मजबूत भारत की इस तस्वीर को देखकर चीन के पास अब घुटने टेकने के सिवा कोई चारा नहीं है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिला सचिव नवीन गोयल ने यहां जारी बयान में कही। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लद्दाख में सैनिकों के बीच पहुंचकर उनका हौंसला बढ़ाना और भारत माता के जयकारे लगाना इस बात का संकेत देता है कि भारत किसी से कमजोर नहीं है। यहां श्री कृष्ण चैन की बंसी भी बजाते हैं और जब बात संकट की या वैर भाव की आती है तो वही श्री कृष्ण चक्र भी चलाते हैं। अब चीन खुद तय कर ले कि वह भारत से बंसी की धुन सुनना चाहता है या चक्र से शीश कटवाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस बात के साथ सीधा यही ईशारा था। नवीन गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकाएक कार्यक्रम बनाकर सैनिकों के बीच जाकर इस तरह से हौंसला बढ़ाना सैनिकों की वीरता को और अधिक बढ़ा गया। उन्होंने कहा कि रणनीति के मामलों में, सैन्य क्षमता के मामले में, सैन्य शक्ति के मामले में भारत कहीं कमजोर नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेना में हर तकनीक का युद्ध का सामान, मशीनें शामिल कर रहे हैं। वे यह भी कहते हैं कि भारत बुद्ध का देश है, यह युद्ध नहीं चाहता। फिर भी अगर दुश्मन पहल करता है तो हमने भी युद्ध सामग्री दीवाली के लिए नहीं रखी है। इससे साफ है कि भारत पहल करेगा नहीं और अगर किसी दूसरे ने पहल की तो फिर छोड़ेगा नहीं। 


नवीन गोयल ने कहा कि चीन की ऐप्स बंद होने के बाद अब भारत में इतनी जागरुकता आ गई है कि लोग चीन का कोई सामान भी खरीदना पसंद नहीं कर रहे। बेशक दुकानदार सस्ता दें, लेकिन ग्राहक स्वदेशी सामान ही चाहता है। भले ही वह महंगा क्यों ना मिले। यही बदलाव जरूरी है। लोकल फॉर वोकल का प्रधानमंत्री का नारा इसी तरह से सफल होगा। हम अपने देश में बनी वस्तुओं का उपयोग करेंगे तो आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत होंगे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...