सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नगर परिषद में कुर्सी की खींचतान में सुजानपुर शहर का बैठा भट्ठा : राजकुमार शर्मा 

नगर परिषद में कुर्सी की खींचतान में सुजानपुर शहर का बैठा भट्ठा : राजकुमार शर्मा 


 



  • बदहाल गलियां व कबाड़ हो चुकी शहर की जनता अब जनादेश देकर पछता रही है


 


विवेक अग्रवाल


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


ऊना।सुजानपुर कांग्रेस शहरी इकाई के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष वीना धीमान, बीडीसी चेयरमैन सपना कुमारी, ब्लॉक कांग्रेस ओबीसी के अध्यक्ष संदीप मेहरा ने कहा है कि सुजानपुर नगर परिषद कमेटी को चुनकर अब समूचा सुजानपुर शहर पछता रहा है। सुजानपुर नगर परिषद का कार्यकाल पूरा होने की कगार पर है, लेकिन इस बीच सुजानपुर बीजेपी समर्थित नगर परिषद आपसी कुर्सी की खींचतान में ही लगी रही। कभी एक की कुर्सी दूसरे को रास नहीं आई तो कभी दूसरे का ताज पहले ने उछाला। कुर्सी की इस रस्सा कस्सी में समूचे सुजानपुर शहर का विकास पूरी तरह ठप्प हो कर रह गया है। कुर्सी की आपसी खींचतान में नगर परिषद समूचे शहर में पूरे कार्यकाल में कुंडली मारे रही। जिस कारण से समूचे सुजानपुर शहर में विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं लग पाई है। शहर की बदहाल गलियां व फुटपाथों के साथ नगर परिषद की कारगुजारी ने पूरे शहर को कबाड़खाना बनाकर रख दिया है। सुजानपुर शहर के लोग छोटी-छोटी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं और सुजानपुर नगर परिषद अभी भी कुर्सी के खेल में मस्त और व्यस्त है। हैरानी यह है कि अपनी ही पार्टी के लोगों को एक दूसरे की कुर्सी पूरे कार्यकाल रास नहीं आ रही है और इधर चुन कर भेजे गए नगर परिषद के लोग एक दूसरे की परछाई तक को पीटने में मस्त और व्यस्त हैं। जबकि सुजानपुर शहर की जनता बीजेपी के डबल इंजन की सरकार से विकास की दरकरार लगाए बैठी है। कभी कुर्सी के खेल में अधिकारियों और क्लर्कों को बदला जाता है तो कभी सिर्फ कुर्सी को मकसद बनाकर एक दूसरे के नीचे से कुर्सी ही खींच ली जाती है। कुर्सी के इस खेल में भाजपाईयों की इस कारगुजारी के कारण सुजानपुर शहर का भट्ठा बैठ चुका है और अब लोग एक दूसरे से चर्चा कर रहे हैं कि क्या इसी दिन और इसी मकसद के लिए इन लोगों को नगर परिषद में चुन कर भेजा था।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

पचास साल में कैसा रहा हिमाचल की लाइफलाइन HRTC का सफ़र

1974 से लेकर 2024 तक HRTC का सफ़र उप मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी के संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का किया शुभारंभ स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा 12 अक्टूबर को भव्य समारोह का होगा आयोजन गब्बर सिंह वैदिक Local Newsofindia उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हिमाचल पथ परिवहन निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर पुराना बस अड्डा शिमला में स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम के मुख्य कार्यालय में निर्मित संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का लोकार्पण किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि वाल ऑफ हॉनर के माध्यम से हम यहाँ पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के सफर को जान सकेंगे। उन्होंने बताया कि 1974 से लेकर अब तक के फैसलों एवं अवार्ड्स अंकित किया गया है। इसके साथ-साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के मॉडल को भी अलग अलग स्थानों पर दर्शाया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश को निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने पर गर्व होना चाहिए। निगम की बसों की सेवाएं दुर्गम क्षेत्रों तक है और लोगों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचती है। हमारे बसों के ड्राइवर सबसे अचे अनुभवी है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा...

मीडिया और राजनीति के बीच तकनीकी और रणनीतिक पुल बना लोकतंत्र को सशक्त और पारदर्शी बनाने के गुरु हैं डॉ विजय शुक्ल

डॉ. विजय कुमार शुक्ला भारतीय मीडिया, तकनीकी रणनीति, और राजनीतिक परामर्श के क्षेत्र में एक प्रमुख नाम हैं। उन्होंने Local News of India (LNI) की स्थापना की, जो एक प्रमुख हिंदी डिजिटल समाचार पोर्टल है, और साथ ही ElectLine नामक एक राजनीतिक परामर्श और चुनावी प्रबंधन कंपनी की भी स्थापना की। ElectLine ने विभिन्न राजनीतिक दलों और नेताओं के लिए चुनावी रणनीतियों, डेटा एनालिटिक्स, और डिजिटल मीडिया अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डॉ. शुक्ला की शैक्षिक पृष्ठभूमि में एमबीए (विपणन और वित्त) , सॉफ़्टवेयर इंजीनियरिंग में प्रमाणन (MNNIT, इलाहाबाद) , और कृषि विज्ञान में डॉक्टरेट शामिल हैं। उन्होंने eMag Technologies Pvt. Ltd. की स्थापना की और कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम (CMS), और मोबाइल न्यूज डिलीवरी आर्किटेक्चर का विकास किया। उनकी विशेषज्ञता में डिजिटल मीडिया रणनीति , राजनीतिक परामर्श , और तकनीकी समाधान शामिल हैं। डॉ. शुक्ला ने Deshbandhu.co.in , DatelineIndia.com , Janadesh.in , और Akhand Himachal Daily जैसे प्लेटफॉर्म्स के लिए कंट...