सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सावधान शिव भक्तो.. हरिद्वार डीएम ने की कांवड़ यात्रा पूरी तरह से प्रतिबंधित,गंगाजल सहित पाये गये तो कर देगे कोरेन्टाईन

सावधान शिव भक्तो.. हरिद्वार डीएम ने की कांवड़ यात्रा पूरी तरह से प्रतिबंधित,गंगाजल सहित पाये गये तो कर देगे कोरेन्टाईन



पंडित विनय शर्मा


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


हरिद्वार। जिलाधिकारी सी0 रविशंकर ने कोरोना के दृष्टिगत इस वर्ष स्थगित हुई कांवड़ यात्रा को पूर्णतः प्रतिबंधित रखने तथा इसमें अन्य राज्यों से आने वाले कांवड़ यात्रियों को नियंत्रित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के मुजफ्फर नगर, सहारनपुर, बिजनौर तथा हरियाणा के यमुनानगर, करनाल आदि के जिलाधिकारियों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ समन्वय बैठक की। सभी ने नागरिकों की सुरक्षा को सर्वाेपरी बताते हुए यात्रा पर पूर्ण प्रतिबंध पर सहमति जतायी।


जिलाधिकारी ने हरिद्वार पहुंचने पर सभी अधिकारियों का गंगाजली भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने सभी जिलों के अधिकारियों से कांवड़ यात्रा में किसी भी प्रकार के समुह या दल को हरिद्वार में प्रवेश न करने देने पर सुझाव आमंत्रित किये। जिलाधिकारी हरिद्वार ने कहा कि इस वर्ष की कांवड़ यात्रा स्थगित है और किसी को भी गंगाजल भरने के लिए हरिद्वार प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इस सम्बंध में सम्बंधित जिलों व नगरों में लोगों में जानकारी के लिए सभी पड़ोसी राज्य और जनपद व्यापक प्रचार प्रसार करा दिया जायेगा। कोई भी रियायत हरिद्वार आने वाले को नहीं दी जायेगी। यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा उल्लंघन करते पाया जायेगा सभी जनपदों द्वारा निश्चित कार्रवाई की जायेगी। सी0 रविशंकर ने कहा कि यदि कोई भी श्रद्धालु कांवड़ यात्रा और गंगाजल भरने के उद्देश्य से हरिद्वार में पकड़ा जाता है तो जिला प्रशासन द्वारा उसको अनिवार्य रूप से 14 दिन के लिए संस्थागत कोरंटीन किया जायेगा और इस पर आने वाला व्यय भी पूर्णतः उस व्यक्ति से ही वसूला जायेगा।


इस पर अन्य जिलों के सभी एसएसपी ने अपने यहां अभी से वाहनों, की कड़ी चैकिंग शुरू कर लिये जाने की बात कही। जिलाधिकारियों ने भी कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति कहीं पर भी वाहन या पैदल कांवड़ और गंगाजल के साथ पकड़ा जायेगा तो वापसी करते ही गृह जनपद में भी कोरंटीन कर दिया जायेगा।


सभी पुलिस अधीक्षकों ने इस बार यात्रा मार्गो में किसी भी प्रकार के राहत शिविर, भण्डारों के आयोजन को प्रतिबंधित कर दिये जाने की भी जानकारी दी। किसी भी सामाजिक संस्था द्वारा इस प्रकार के आयोजन नहीं किये जायेंगे।


कहीं पर भी कांवड़ बाजार नहीं सजेंगे और यदि कोई कांवड बेचते हुए पाया जाता है कड़ी कार्रवाई की जायेगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।