सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

योगी जी हम भूखे तो नही पर प्यासे मर जायेगे

योगी जी हम भूखे तो नही पर प्यासे मर जायेगे



 


राकेश दूबे
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया
बखरिहवा,सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के विकास खण्ड म्योरपुर के अन्तर्गत आदिवासी बाहुल्य  ग्राम पंचायत सेंदुर में बैगा बस्ती से सटा हैण्डपम्प विगत 10 महीनें से खराब है। जिस हैंडपंप से करीब दस परिवार का पेयजल आपूर्ति होती है वहां के रहवासी पीने के पानी हेतु काफी परेशान है । आज भी लोग अपनी प्यास बुझाने के लिए दूषित नदी नाले का पानी पीने को मजबूर हैं।



उक्त के सम्बंध में हैण्डपम्प मरम्मत हेतू ग्राम प्रधान श्यामलाल तथा ग्राम पंचायत अधिकारी राम नारायन सिंह को कई बार निवेदन किया परन्तु आज तक हैण्डपम्प मरम्मत नहीं कराया गया , ग्राम प्रधान का कहना हैं कि खाते में हैण्डपम्प मरम्मत के लिए धन नहीं आता है मैं हैण्डपम्प मरम्मत नहीं कर पाऊंगा ।ग्रामीणों ने खण्ड विकास अधिकारी को भी प्रार्थना पत्र के माध्यम से सूचना दिया गया परन्तु कोई कार्यवाही नहीं हुई।यहां के समस्त ग्राम वासियो ने क्षेत्रीय विधायक जी को अवगत कराया फिर भी उक्त के सम्बंध में सुनवाई नहीं होने पर  समाचार पत्र के माध्यम से जिला अधिकारी महोदय का ध्यान आकर्ष करना चाहते हैं। ताकि स्वच्छ पीने के पानी उपलब्ध हो सके।तस्वीर साफ बयान कर रही है हैण्डपम्प बनवाना अत्यंत आवश्यक व न्याय संगत होगा।ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी के गरीब आदिवासियों के  प्रति ऐसे रवैये से काफी आक्रोश व्याप्त है। इस मौके पर रामकेश वैगा, शिव कुमार, रामरती,रामवृक्ष,सुरेंद्र, बहादुर, आनन्द, दिनेश उपस्थित रहे। अपना दल एस के दक्षिणी  जोन प्रभारी श्री जयचंद प्रसाद ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि किसी भी हालात में आप ग्रामीणों की समस्या का त्वरित निदान कराये जाने का आश्वासन दिया है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।