सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ओबरा में वायरल वीडियो का मामला, जिलाधिकारी ने मामला दर्ज कराने का दिया आदेश

ओबरा में वायरल वीडियो का मामला, जिलाधिकारी ने मामला दर्ज कराने का दिया आदेश



  • बुरे फंसे नगर पंचायत चेयरमैन पति

  • वायरल वीडियो मामले को लेकर जिला प्रशासन चल रहा नाराज

  • अब चेयरमैन पति को बताना होगा कैसे बंटता था कमीशन



विजय शुक्ल 


लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 


ओबरा,सोनभद्र। बीते दिनों ओबरा नगर पंचायत क्षेत्र में एक वायरल वीडियो खूब चर्चा में रहा। वायरल वीडियो में एक सख्स विभागीय कमीशन को लेकर चर्चा करता नजर आ रहा था। इतना ही नही वायरल वीडियो में दिख रहा सख्स जिले के तमाम बड़े असफरों के पद को लेकर बता रहा था कि कहाँ कहाँ तक कमीशन बटती है। वायरल वीडियो की जानकारी जब जिलाधिकारी को हुई तो उन्होंने तत्काल जांच कर कार्यवाही करने का आदेश दिया था।
जिसके क्रम में जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा अधिशासी अधिकारी ओबरा को पत्र जारी कर कार्यवाही करने का आदेश दिया है। जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी पत्र में बताया गया कि प्रथम दृष्टया यह वायरल वीडियो सही प्रतीत हो रहा है और बैठा सख्स नगर पंचायत अध्यक्षा ओबरा के पति संजय कुमार हैं। नगर पंचायत में हो रहे विकास कार्यों में कमीशनखोरी को लेकर चेयरमैन के पति के वायरल विडीयो के मामले में जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी ओबरा को एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया है।


जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने बताया कि 13अगस्त को एक विडीयो वायरल हुआ था, जिसमें अध्यक्ष नगर पंचायत ओबरा के पति संजय कुमार द्वारा जिला प्रशासन के विरुद्ध धन के लेनदेन के झुठे एंव गम्भीर आरोप लगायें गये थे। प्रथम दृष्टि में वायरल विडीयो देखने में रियल लग रहा है।
जिलाधिकारी ने वायरल विडीयो की सीडी के साथ नगर पंचायत ओबरा के अधिशासी अधिकारी को आदेश जारी किया है की वह इस मामले में एफआईआर दर्ज कराये।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।