सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

फ्लाईओवर गिर गया कोई बड़ी बात नहीं : वशिष्ट गोयल 

फ्लाईओवर गिर गया कोई बड़ी बात नहीं : वशिष्ट गोयल 



  • पहले भी हीरो हौंडा फ्लाईओवर का हिस्सा गिरा क्या हुआ

  • यहां फ्लाईओवर पानी में डूबे या गिर जाए एजेंसियों पर नहीं होती कार्रवाई

  • सरकारी लैब में फ्लाई ओवरों के मटेरियल की कराई जाए जांच


 



रिटायर्ड मेजर सतबीर शर्मा 


लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 


गुड़गांव ।बादशाहपुर में 6 किलोमीटर लंबा बन रहे निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरने पर नव जन चेतना मंच के संयोजक वशिष्ठ कुमार गोयल ने गुस्सा जाहिर किया और कहा कि अब तो ऐसा लगता है कि गुरुग्राम में कोई फ्लाईओवर गिर जाए यहां के प्रशासनिक अधिकारियों और सरकार के लिए कोई नई बात और बड़ी बात नहीं है। अभी हाल ही में हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर का हिस्सा गिरा था। 2 महीने तक दिल्ली जयपुर नेशनल हाईवे पर आवागमन फ्लाईओवर पर बंद था। किस एजेंसी पर कार्रवाई हुई अब निर्माणाधीन एलिवेटेड फ्लाई ओवर गिर गया है तो भी कोई बड़ी बात नहीं है क्योंकि गुरुग्राम में अंडर पास में पानी भर जाए। फ्लाईओवर पानी में डूब जाए या फ्लाईओवर गिर जाए यहां ना ही निर्माण करने वाली कंपनियों पर कार्रवाई होती है और ना ही सरकार कोई ठोस कदम उठाती है। वशिष्ट कुमार गोयल ने कहा है कि जो कंपनी फ्लाईओवर बना रही है क्या गारंटी है फ्लाईओवर दोबारा से बनने के बाद वह फ्लाईओवर सुरक्षित होगा। इस तरह के हादसे को हल्के में नहीं लेना चाहिए। सरकार को ऐसी कंपनी का टेंडर तत्काल प्रभाव से रद्द करना चाहिए जिससे कि निर्माण में काम करने वाली दूसरी कंपनियों को सबक मिल सके। उन्होंने हरियाणा सरकार से मांग की है कि जो फ्लाईओवर गिरा है उसकी जांच करके लापरवाही का पता लगाना चाहिए। साथ ही बिल्डिंग मटेरियल के इस्तेमाल की भी जांच होनी चाहिए जिससे कि किसी भी बड़े हादसे से बचा जा सके। वशिष्ठ कुमार गोयल ने कहा कि गुरुग्राम में बने जितने भी अंडरपास और फ्लाईओवर हैं सभी संदिग्ध नजर आते हैं। अभी हाल ही में बारिश के दौरान इफको चौक फ्लाईओवर के पास भी सड़क 2 फुट नीचे धंस गई थी। बार-बार जो लापरवाही सामने आ रहे हैं इससे खतरा बढ़ता जा रहा है उन्होंने कहा कि शहर के जितने भी फ्लाईओवर और अंडरपास बने हैं। सभी के मटेरियल की जांच एक बार सरकारी लैब में जरूर कराई जाए जिससे कि आगामी समय में किसी भी बड़ी दुर्घटना और घटना को रोकने में सफलता मिल सके।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...