सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अब ड्रग्स के निशाने पर दीपिका पादुकोण

 



अब ड्रग्स के निशाने पर दीपिका पादुकोण



गौरी मंजीत सिंह 
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  
दिल्ली।  मनोज तिवारी ने टुकड़े टुकड़े गैंग का सपोर्ट करने और ड्रग्स लेने पर दीपिका पादुकोण की खिचाई करते हुए एक टीवी चैनल पर कहा कि  यह सब राष्ट्र विरोधी हैं।  और अब सारा राज खुलकर सामने आने लगा हैं कि  यह टुकड़े टुकड़े गैंग वाले लोग देश विरोधी हैं और ड्रग्स वो भी पाकिस्तान वाला खरीद रहे हैं।  


पर मनोज तिवारी ने साफ़ किया कि  बॉलीवुड बचाने की नहीं बढ़ाने की जरूरत हैं और यह सब लोग जो इसको बदनाम करने पर तुले हुए हैं इनको सलाखों के पीछे आना होगा। 


सुशांत सिंह राजपूत केस में एक के बाद एक बॉलीवुड के नामी सितारों के नाम सामने आ रहे हैं. और अब जांच में दीपिका पादुकोण का भी नाम सामने आया है और एक्ट्रेस का नाम सामने आने के साथ ही उनकी तीन साल पुरानी कुछ तस्वीरें भी वायरल होने लगी हैं.




दरअसल दीपिका की ये तस्वीरें कोको रेस्टोरेंट की है और ये तस्वीरें साल 2017 की हैं.  ये तस्वीरें 28 अक्तूबर की उस चैट से मैच खाती हैं जिनमें कोको का नाम लिया गया है. इसके अलावा इस चैट में के यानि करिश्मा का नाम भी लिया गया है. 


दीपिका ने इस चैट में करिश्मा को कोको रेस्टोरेंट पहुंचने का टाइम बताया था. इस चैट में दीपिका ने हैश और गांजा के बारे में बात की थी जिसके बाद वे एनसीबी के रडार पर आ गई हैं. दीपिका ने करिश्मा से पूछा था- तुम्हारे पास माल है क्या? दीपिका की इस चैट के सामने आते ही वे सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं. 


 



बता दें कि दीपिका ने ये पार्टी अपनी फिल्म पद्मावत रिलीज के आसपास यानि 28-29 की रात को अटेंड की थी. बता दें कि इस फिल्म को लेकर जबरदस्त विवाद हुआ था. संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित ये फिल्म हालांकि रिलीज होने पर सुपरहिट साबित हुई थी और इस फिल्म में रणवीर सिंह और शाहिद कपूर जैसे सितारे भी नजर आए थे. 



गौरतलब है कि करिश्मा और दीपिका की इस बातचीत के सामने आने के बाद पूरे बॉलीवुड में सनसनी मच गई है. दीपिका इसमें करिश्मा से पूछ रही हैं, 'क्या तुम्हारे पास माल है'. इसके जवाब में करिश्मा कहती हैं- 'हां, लेकिन घर पर. मैं बांद्रा में हूं. इसके बाद करिश्मा कहती हैं कि वे अमित के जरिए माल पहुंचवा रही हैं. दीपिका उनसे ये भी पूछती है कि ये हैश है या गांजा? जिसके बाद करिश्मा कहती हैं कि उनके पास गांजा है. 


बता दें कि जांच में पाया गया कि चैट के दौरान कुछ अंग्रेजी अक्षरों को कोड की तरह इस्तेमाल किया जाता था. इन कोड्स को डिकोड करने पर नम्रता शिरोडकर का भी नाम निकल कर सामने आया. कोड्स के मुताबिक D N S K (D यानी दीपिका पादुकोण, N यानी नम्रता शिरोडकर, S यानी श्रद्धा कपूर और K यानी करिश्मा प्रकाश) है. 


इस ड्रग्स कार्टेल केस में रकुल प्रीत का भी नाम सामने आ चुका है. नाम सामने आने के बाद रकुल प्रीत सिंह ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई है. याचिका में उन्होंने अपने खिलाफ हो रही मीडिया कवरेज रोकने की मांग की है. रकुल ने कहा है कि इस तरह से उनकी छवि खराब करने की कोशिश हो रही है.  सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती के साथ पूछताछ में एनसीबी को श्रद्धा कपूर का नाम भी पता चला था. रिया ने ड्रग्स की लेनदेन में सारा का नाम लिया था. रिपोर्ट्स की मानें तो NCB इस हफ्ते सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को ड्रग्स केस में पूछताछ के लिए समन भेज सकती है. श्रद्धा जया साहा के साथ चैट में सीबीडी ऑयल की मांग कर रही थीं. 



अब देखना यह हैं की नया नाम दिया मिर्ज़ा का जुड़ने के साथ साथ कही यह सिलसिला और आगे ना बढ़ जाय।  यह तो साफ़ हैं की ड्रग्स की गिरफ्त में आसानी से यह फ़िल्मी सितारे आ जाते हैं क्योकि इनके पास सबसे ज्यादा अवसाद की स्तिथि होती हैं।  सुशांत की मौत पर नेपोटिस्म से शुरू हुआ यह बवाल अब ड्रग्स और टुकड़े टुकड़े गैंग की तरफ मुड़ता दिख रहा हैं और यही कारण हैं कि  लोग अब इसको बिहार चुनाव से सीधे जोड़ रहे हैं। 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।