सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दून पब्लिक स्कूल भानियावाला देहरादून के द्वारा फीस के लिए  बच्चों का रिजल्ट रोका गया

दून पब्लिक स्कूल भानियावाला देहरादून के द्वारा फीस के लिए  बच्चों का रिजल्ट रोका गया



पंडित विनय शर्मा 
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 
हरिद्वार।अभिभावकों द्वारा फीस जमा ना करने के कारण दून पब्लिक स्कूल भानियावाला देहरादून द्वारा बच्चों का रिजल्ट रोका गया । विगत कुछ दिनों पहले समाज सेवी योगेश राघव ने दून पब्लिक स्कूल भानियावाला देहरादून और क्षेत्र के एक अन्य स्कूल, माउंट लिट्रा जी स्कूल भानियावाला देहरादून के द्वारा फीस जमा करने हेतु अभिभावको पर दबाव बनाने की लिखित शिकायत बाल अधिकार संरक्षण आयोग से की थी जिसके बाद  बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून को आदेश जारी करते हुए निर्देश दिए थे कि वह 15 दिनों में इन दोनों स्कूलों के  खिलाफ़ जांच कर उसकी रिपोर्ट आयोग सौपने के लिए कहा गया था किन्तु 15 दिनों से अधिक दिन हो जाने के बावजूद मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून ने अभी तक कोई रिपोर्ट आयोग को नहीं भेजी ।



 


जिसके चलते दून पब्लिक स्कूल भानियावाला देहरादून ने अभिभावको से फीस वसूलने के एवज में परीक्षाओं का आयोजन किया था ।
समाज सेवी योगेश राघव ने बताया कि उनके और दून पब्लिक स्कूल के अभिभावकों के द्वारा समय-समय पर आयोग को इस बारे में अवगत कराया गया है फिर चाहे लॉकडाउन अवधि में  बच्चों को स्कूल में बुलाकर कॉपी चेक करने या फिर बच्चों का बोर्ड परीक्षाओं में रजिस्ट्रेशन का मामला हो,और या फिर स्कूल द्वारा मैसेज भेज कर फीस जमा के लिए दबाव बनाया जा रहा हो और स्कूल द्वारा परीक्षाओ का आयोजन करने से पूर्व अभिभावकों और बच्चों को धमकाने का वाकया हो आदि अनेकानेक दबाव है जिनके कारण अभिभावक परेशान होकर किसी भी तरह से स्कूल की फीस जमा कर दें ।
फीस के ही दृष्टिगत स्कूल प्रबंधन द्वारा प्रथम सत्र परीक्षा का आयोजन किया गया जिसका बहुत से अभिभावकों द्वारा बहिष्कार किया गया और कुछ अभिभावकों द्वारा अपने बच्चों को प्रथम सत्र परीक्षा को दिलवाया गया जिन्होंने फीस जमा नहीं की थी । स्कूल प्रबंधन द्वारा उन्हीं बच्चों का रिजल्ट घोषित किया गया जिनकी पूरी फीस जमा हो चुकी थी और जिनकी फीस जमा नहीं हुई थी उनका रिजल्ट यह कहकर रोक दिया गया कि जब तक आपके बच्चे की पूरी फीस स्कूल में जमा नहीं हो जाती तब तक इनका रिजल्ट घोषित नहीं किया जाएगा । अभिभावकों ने इस बात पर अपना रोष व्यक्त किया ।
समाज सेवी योगेश राघव ने कहा कि इस तरह से बच्चों के मन में हीन भावना उत्पन्न हो सकती है जिसके कारण बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक स्तर पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है ।
 राघव ने कहा कि स्कूल बच्चों के अधिकारों का पूर्णता हनन करने तथा मानसिक उत्पीड़न करनें का कार्य कर रहा है यदि अभिभावकों के समक्ष बच्चों पर गलत प्रभाव का कोई भी मामला आता है तो स्कूल प्रबंधन को इसके लिए कड़ी से कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा । यदि स्कूल प्रबंधन द्वारा इस प्रकार की ठेकेदारी को बंद ना किया गया तो इसके बहुत दुष्परिणाम होंगे ।
सुरेन्द्र भंडारी, मीनू शुक्ला, ममता, लक्ष्मी ,गीता , पूजा रावत, राजेन्द्र नेगी, उदय धनोला, योगेन्द्र सिंह, मनीष ,दीवान सिंह सजवाण,आर के शर्मा , रोहित कुमार ,आदि अभिभावकों ने इस बात पर अपना रोष व्यक्त किया  ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...