सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इनकी पसंद शादीशुदा मर्द ही , दूसरी बीबी बन यह अदाकाराएं  खूबसूरत भी है और खुशहाल भी 


विजय शुक्ल 

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री में खूबसूरत अभिनेत्रियों की कमी नहीं है। फिल्म जगत में एक से बढ़कर एक खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्रियों ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया है। वर्तमान समय में ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं जो सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार्स में शामिल हैं। भले ही इन अभिनेत्रियों ने अपने जीवन में अच्छा खासा नाम कमाया है परंतु शादी के मामले में इनको शादीशुदा लोग ही पसंद आए हैं। जी हां, बॉलीवुड की ऐसी कुछ अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने शादीशुदा मर्दों के साथ विवाह करके दूसरी पत्नी बन गई हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिन्होंने तलाकशुदा व्यक्ति से शादी कर उनकी दूसरी बीवी बन गई हैं और यह बेहद खुश भी हैं।

 


हेमा मालिनी


मौजूदा यूपी के मथुरा से भाजपा सांसद हेमामालिनी को आप सभी लोग अच्छी तरह जानते हैं कि बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र से विवाह करके इनकी दूसरी पत्नी बनी हैं। आपको बता दें कि धर्मेंद्र पहले से ही शादीशुदा थे। इन्होंने अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर से तलाक किए बगैर ही हेमा मालिनी से विवाह किया था।


 

 

करीना कपूर


 

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर को तो आप सभी लोग जानते ही हैं। उन्होंने फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान से विवाह करके दूसरी पत्नी बनी हैं। आपको बता दें कि सैफ अली खान ने पहले अमृता सिंह से विवाह किया था, जो कि सैफ अली खान से 12 वर्ष बड़ी थीं। इनका वैवाहिक जीवन ठीक प्रकार से चल रहा था परंतु किसी कारणवश 13 वर्षों बाद इन दोनों का रिश्ता टूट गया। बाद में सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी हो गई। करीना कपूर जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं और यह अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं।

 

शिल्पा शेट्टी


 

शिल्पा शेट्टी खूबसूरत होने के साथ-साथ एक बेहतरीन अदाकारा भी हैं। इन्होंने कई हिंदी फिल्मों में काम किया है और इनके अभिनय की लोगों ने तारीफ भी की है। यह अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखती हैं। आपको बता दें कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की है। शिल्पा शेट्टी के खातिर राज कुंद्रा ने अपनी पहली पत्नी कविता को धोखा दे दिया था। जब वह प्रेग्नेंट थीं। जब राज कुंद्रा की पहली पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था तो उसी दिन वकील के हाथों कविता के पास तलाक का नोटिस भिजवाया था बाद में शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा की दूसरी पत्नी बनीं।

 

लारा दत्ता


 

अभिनेत्री लारा दत्ता ने महेश भूपति से विवाह करके दूसरी पत्नी बनी हैं। आपको बता दें कि महेश भूपति की पहली पत्नी का नाम श्वेता जयशंकर था लेकिन इन दोनों के विवाह का रिश्ता अधिक समय तक नहीं चल पाया। पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद महेश भूपति ने लारा दत्ता से विवाह किया।

 

 

रवीना टंडन


रवीना टंडन फिल्म इंडस्ट्री में अपने फिल्मों के साथ-साथ अफेयर्स को लेकर भी काफी सुर्खियों में छाई रहीं थीं। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि बॉलीवुड के कई अभिनेताओं के साथ इनके अफेयर्स रहे हैं। अक्षय कुमार से अलग होने के पश्चात अभिनेत्री रवीना टंडन ने वर्ष 2003 में फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थदानी से डेटिंग शुरू कर दी थी जो कि तलाकशुदा थे। बाद में इन दोनों ने विवाह कर लिया।

 


 

 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...