सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कैनविन ने अब तक 36 लोगों का कराया प्लाज्मा डोनेट: नवीन गोयल



  • मंगलवार को भी कराए गए 3 प्लाज्मा डोनेट

  • टीम कैनविन का अन्य सेवाओं के साथ प्लाज्मा डोनेट कराने पर है पूरा फोकस


शक्ति राज 


लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 


गुरुग्राम। कैनविन फाउंडेशन के सह-संस्थापक एवं बीजेपी के जिला सचिव नवीन गोयल ने कहा कि कोरोना महामारी में प्लाज्मा डोनेट कराने के लिए दिन-रात प्रयासरत है। अब तक संस्था ने 36 उन लोगों का प्लाज्मा डोनेट कराया है, जो कि कोरोना को हराकर ठीक हुए हैं। उन्हीं लोगों का प्लाज्मा कोरोना पॉजिटिव को लगाया जा सकता है, जो कि कोरोना पॉजिटिव होकर ठीक हुए हों।
अपनी टीम के कार्य की प्रशंसा करते हुए नवीन गोयल ने कहा कि कैनविन के सभी सदस्यों का पूरा फोकस इसी पर है कि अधिक से अधिक प्लाज्मा डोनेट कराए जाएं, ताकि कोरोना से संक्रमित हो रहे लोगों को ठीक होने में मदद मिल सके। जब से गुरुग्राम में प्लाज्मा बैंक शुरू हुआ है, तब से लेकर अब तक कैनविन फाउंडेशन ने 36 लोगों का प्लाज्मा डोनेट करवा दिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग ठीक हो चुके हैं, वे कैनविन फाउंडेशन से प्लाज्मा डोनेट करने के लिए संपर्क कर सकते हैं। उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्हें पिक एंड ड्रॉप की सुविधा दी जाएगी। साथ ही उनकी सेहत का पूरा ख्याल रखा जाएगा। नवीन गोयल का कहना है कि किसी का जीवन बचाने का हमारे पास यह मौका है, इसलिए हमें पीछे नहीं हटना चाहिए। कैनविन फाउंडेशन दिन-रात इस काम में लगी है। कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन में भी संस्था ने लोगों की सेहत के साथ-साथ उनके खाने-पीने का इंतजाम किया। दवाओं की होम डिलीवरी कराई। अन्य कई सेवाएं सुचारू रूप से चलाई जा रही हैं। अब जिस तरह से कोरोना पीडि़तों के लिए प्लाज्मा डोनेट करने को संस्था लगातार काम कर रही है, जिला का स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन भी संस्था के कार्यों की सराहना कर रहा है। जिला उपायुक्त अमित खत्री और सिविल सर्जन डा. विरेंद्र यादव द्वारा कैनविन के समाजहित के कार्यों के लिए संस्था का हौंसला बढ़ाया गया है। नवीन गोयल का कहना है कि जीवन में अपने लिए जीने के साथ-साथ दूसरों के लिए हम रक्तदान, प्लाज्मा दान करके खुद के जीवन का ध्येय बना सकते हैं। क्योंकि इंसानों का खून इंसानों को ही लग सकता है। किसी जीव-जंतु का खून इंसानों को नहीं लगाया जा सकता। इसलिए रक्तदान के प्रति भी लोग जागरुक रहें और नियमित तौर पर रक्तदान करते रहें। लॉकडाउन में रक्त की अस्पतालोंं में बहुत कमी महसूस की गई। इस कमी को दूर करने के लिए हमें अधिक से अधिक रक्त दान करना होगा। क्योंकि यह सर्वश्रेष्ठ दान है। सर्वोत्तम दान है। इससे हम दूसरों का जीवन बचाते हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।