सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

करमा पुलिस, व स्वाट टीम ने 17 लाख के गाजा,तमंचा कारतूस,इनोवा के साथ 2 अंतरप्रांतीय तस्कर को किया गिरफ्तार

करमा पुलिस, व स्वाट टीम ने 17 लाख के गाजा,तमंचा कारतूस,इनोवा के साथ 2 अंतरप्रांतीय तस्कर को किया गिरफ्तार



कन्हैयालाल यादव 
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 


सोनभद्र।17 लाख के गाजा,तमंचा कारतूस,इनोवा के साथ 2 अंतरप्रांतीय तस्कर को स्वाट ,एसओजी व करमा पुलिस ने  गिरफ्तार किया।



पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव को सूचना प्राप्त हो रही थी कि उड़ीसा से गाजा ले जाकर सोनभद्र के रास्ते होते हुये पूर्वांचल ले जाकर बेची जा रही है।इस सूचना पर अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी के लिये एसबीएन लाइव स्वाट प्रभारी प्रदीप सिंह,एसओजी प्रभारी अमित त्रिपाठी,करमा एसएचओ देवतानंद सिंह,सर्विलांस प्रभारी सरोजमा सिंह के नेतृत्व मे टीम गठित की गयी थी।



यह टीम करमा मे वांछित अपराधियों की धड़ पकड़ हेतु मौजूद थी।इस टीम को बजरिये मुखबिर के द्वारा सूचना मिला के 2 तस्कर इनोवा मे गाजा लेकर हिंदुआरी मिर्जापुर मार्ग के करनहवा तिराहे तरफ आ रहे है।



इस सूचना पर कारवाइ करते हुये 2 व्यक्तियों को इनोवा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।पकड़े गये व्यक्तियों की निशानदेही पर पकड़े गये वाहन में छिपा के रखे गांजा के 9 बोरे बरामद हुए, खोल के देखा गया 1 कुन्तल 67 किलो गाजा,2 तमंचा,3 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ।गाजा का एसबीएन लाइव कीमत 17 लाख ₹ है।इनोवा को सीज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।पकडे गये तस्कर का नाम वेद प्रकाश यादव पुत्र रामसेवक यादव निवासी ग्राम खरावन बड़ागाव,रंजीत वर्मा पुत्र श्री श्रवण वर्मा निवासी ग्राम गोनहा बस्ती 
17 लाख के गाजा का एसबीएन लाइव खुलासा करने वाली टीम मे स्वाट प्रभारी प्रदीप सिंह,एसओजी प्रभारी अमित त्रिपाठी,करमा एसएचओ देवतानंद सिंह,सर्विलांस प्रभारी सरोजमा सिंह,एसआइ अजहर अली,कांस्टेबल जगदीश मौर्या,अरविन्द सिंह,जितेन्द्र पाण्डेय,विरेन्द्र कुशवाहा,हरिकेश यादव,जितेन्द्र यादव,रितेश पटेल,सौरभ राय, प्रकाश सिंह, दिलीप कश्यप,अमित सिंह शामिल थे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।