सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पोस्टिंग में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे प्रयागराज  SSP अभिषेक दीक्षित को सीएम योगी ने किया सस्पेंड


  • गृह विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अभिषेक दीक्षित द्वारा प्रयागराज SSP के रूप में तैनाती की अवधि में अनियमितताएं बरतने और शासन के निर्देशों का अनुपालन सही ढंग से नहीं किए जाने का आरोप है.

  • प्रयागराज SSP अभिषेक दीक्षित को CM योगी ने किया सस्पेंड, लगे थे भ्रष्टाचार के आरोप



उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ. (फाइल फोटो)


गौरव शुक्ला


लोकल न्यूज ऑफ इंडिया


प्रयागराज।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. उन पर अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था में शिथिलता व भ्रष्टाचार आदि के गंभीर आरोप हैं. गृह विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अभिषेक दीक्षित द्वारा प्रयागराज SSP के रूप में तैनाती की अवधि में अनियमितताएं बरतने और शासन के निर्देशों का अनुपालन सही ढंग से नहीं किए जाने का आरोप है. उन पर पोस्टिंग में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का भी गंभीर आरोप है.



अभिषेक दीक्षित प्रयागराज में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने में भी फेल साबित हुए. शासन एवं मुख्यालय के निर्देशों के अनुरूप नियमित रूप से फूट पेट्रोलिंग किए जाने और बैंकों तथा आर्थिक व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई. साथ ही बाइकर्स गैंग की बढ़ती घटनाओं की रोकथाम में भी SSP की कार्रवाई ना के बराबर रही. जिले में चेकिंग व पर्यवेक्षण का काम भी सही ढंग से नहीं किया गया. प्रयागराज में पिछले 3 माह में लंबित विवेचनाओं में भी निरंतर वृद्धि हुई.



कोरोना महामारी के संबंध में भी शासन/मुख्यालय द्वारा सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराए जाने हेतु दिए गए निर्देशों का जनपद में सही ढंग से पालन नहीं कराया गया, जिस पर हाईकोर्ट द्वारा भी नाराजगी व्यक्त की गई. गृह विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि निलंबन की अवधि के दौरान अभिषेक दीक्षित, पुलिस महानिदेशक कार्यालय से सम्बद्ध रहेंगे.


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।