सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संस्कृति विवि में इंग्लिश बोलो बेधड़क कोर्स का ऑनलाइन हुआ उद्घाटन


इंग्लिश बोलो बेधड़क कोर्स के ऑनलाइन उद्घाटन समारोह में बोलते व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री (मंत्री स्वतंत्र प्रभार) उत्तर  प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल।


 


रिटायर्ड लेफ्टिनेंट बच्चू  सिंह 


लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 


मथुरा। संस्कृति विश्विविद्यालय में स्किलिंग यू के इंग्लिश बोलो बेधड़क कोर्स का ऑनलाइन उद्घाटन व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास उत्तर  प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल (मंत्री स्वतंत्र प्रभार) के द्वारा किया गया।
दिल्ली स्थित एडटेक कंपनी स्किलिंग यू और संस्कृति यूनिवर्सिटी मथुरा ने एक समझौते के तहत, स्किलिंग यू के तरफ से विश्विद्यालय के सभी छात्रों को निःशुल्क इंग्लिश स्पीकिंग का कोर्स मोबाइल एप के माध्यम से  उपलब्ध कराया जाएगा |   
इस  मोबाइल एप्लीकेशन का ऑनलाइन उद्घाटन करते हुए मंत्री कपिलदव ने इसकी सराहना करते हुए छात्रों से  कहा कि आज के तेजी से बदलते दौर में इंग्लिश स्पीकिंग की स्किल्स  कितनी महत्वपूर्ण है, उन्होंने आगे कहा की स्टूडेंट्स को चाहिए की वो अपने ग्रुप्स में जब भी मौका मिले, टूटी फूटी ही सही इंग्लिश बोलने की शुरुवात करें, इससे ना सिर्फ वो बोलना शुरू कर पाएंगे बल्कि उन्हें बोलना का आत्मविश्वास भी आएगा  |



कार्यक्रम के दौरान संस्कृति विवि  के कुलाधिपति सचिन गुप्ता ने कहा कि हमारा प्रयास है कि विद्यार्थियों कि प्रगति के लिए हर वो साधन और एप्स सुलभ कराएं जिससे वे इतने कोशलवान और स्किलफुल हो जाएं कि उन्हें राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार पाने में कोई समस्या न आए। उन्होंने कहा ये तो एक शुरुआत है, वर्तमान दौर को देखते हुए हमने कई अनेक योजनाएं बनाई हैं, जिनपर शीध काम शुरू होगा। ऑनलाइन हुए इस उद्घाटन समारोह में के वि वि के प्रो चांसलर राजेश गुप्ता, वाईस चांसलर डॉ राना सिंह और मुकेश जी गुप्ता (सेक्रेटरी जनरल - विजन दिव्यांग) और स्किलिंग यू के तरफ से फाउंडर एंड सीईओ प्रवीण कुमार राजभर, वाईस प्रेसिडेंट रविश मल्होत्रा उपस्थित रहे और रोजगारपरक शिक्षा और इंग्लिश स्पीकिंग पर अपने विचार रखे |
कार्यक्रम के समापन में वाईस चांसलर डॉ राना सिंह मुख्य अतिथि माननीय कपिल देव अग्रवाल जी सहित सभी गेस्ट स्पीकर्स का को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा स्टूडेंट्स को बताया की वो स्किलिंग यू का यह 90 दिनों का यह इंग्लिश बोलो बेधड़क कोर्स गूगल प्ले स्टोर से मोबाइल एप डाउनलोड करके सीखना शुरू कर सकते हैं |


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...