सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संस्कृति विवि ने समय से कराईं आनलाइन परीक्षाएं

संस्कृति विवि ने समय से कराईं आनलाइन परीक्षाएं



रिटायर्ड लेफ्टिनेंट बच्चू सिंह 


मथुरा। कोविड-19 के पड़ने वाले व्यापक प्रभाव को संस्कृति विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूर्व में ही अनुमान कर अपने यहां कक्षाओं, सेमिनार और प्रवेश की सुदृढ़ कर ली थी। पूर्व सजगता के चलते ही विश्वविद्यालय देश की उन चंद यूनिवर्सिटी में शामिल हो सका जिसने अपने यहां सभी परीक्षाएं 97 प्रतिशत विद्यार्थियों की उपस्थिति के साथ संपन्न कराईं। समय से परीक्षाएं हो जाने से परीक्षार्थियों के शिक्षण सत्र में इतने विपरीत हालातों के चलते भी कोई विशेष असर नहीं पड़ा है। वे अपनी अगली कक्षाओं में प्रवेश ले रहे हैं और उनके पाठ्यक्रमों में आनलाइन पढ़ाई भी शुरू हो गई है।  


विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सचिन गुप्ता के निर्देश पर कुलपति, डीन और फैकल्टी ने एक टीम के रूप में जुटकर कोरोना काल में तत्परता से आनलाइन पाठ्यक्रम पूरे कराए। इसका लाभ यह हुआ कि विश्वविद्यालय समय से परीक्षाएं कराने में भी समर्थ हो सका। पाठ्यक्रम पूरा होने के बाद परीक्षा विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों के साथ मिलकर परीक्षा कार्यक्रम तैयार किया और को विद्यार्थियों को सूचना देकर आनलाइन परीक्षाओं की सुदृढ़ व्यवस्था की। जुलाई 2020 में क्रमवार सभी पाठ्यक्रमों की आनलाइन परीक्षाएं हुईं और जुलाई माह में ही विभिन्न पाठ्यक्रमों की लगभग 745 परीक्षाएं आनलाइन संपन्न करा ली गईं। संतोषजनक स्थिति यह थी कि इन परीक्षाओं में लगभग 97 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। जिन विद्यार्थियों की परीक्षाएं किन्ही कारणवश छूट गईं उनको भी दोबारा आनलाइन परीक्षा कराने का अवसर दिया जा रहा है।



संस्कृति विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पूरन सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी ने शिक्षण कार्य के लिए एक बड़ा खतरा खड़ा कर दिया था और वर्तमान में भी है। ऐसी स्थिति को भांप लेना ही विश्वविद्यालय के लिए सफलता का कारण बना है। प्रारंभ में ही हमारे वीसी, डीन और फैकल्टी ने युद्ध स्तर पर जूम और अन्य दूसरे एप के माध्यम से कक्षाएं शुरू कराकर पाठ्यक्रम पूरे कराए। पाठ्यक्रम पूरे हो जाने पर चुनौती थी परीक्षाएं कराने की। ऐसी स्थिति में आनलाइन परीक्षाओं कराने की तैयारियों में परीक्षा विभाग जुट गया और परिणामस्वरूप समय से सभी परीक्षाएं हो गईं। इतना ही नहीं मूल्यांकन कार्य भी द्रुत गति से हुआ और हम परीक्षा परिणाम समय के अंदर ही दे पाए। आज हमारे यहां पांच अगस्त से आधुनिकतम प्लेटफार्म पर पांच अगस्त से कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया भी आनलाइन जारी है।   


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...