सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जन प्रतिनिधियों की  नाकामी के चलते बल्क ड्रग पार्क निकला हाथ से,पूर्व विधायक ने नालागढ़ की प्रोपोजल न भेजने पर जताई हैरानी

जन प्रतिनिधियों की  नाकामी के चलते बल्क ड्रग पार्क निकला हाथ से,पूर्व विधायक ने नालागढ़ की प्रोपोजल न भेजने पर जताई हैरानी


 

विवेक अग्रवाल 

लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 

ऊना। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दून के पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार ने कहा कि नालागढ़ में बल्क ड्रग पार्क न बनना  यहां के जन प्रतिनिधियों की  नाकामी रही है। उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई एशिया का सबसे बड़ा फार्मा हब बद्दी होने यहां पर जमीन उपलब्ध होने के बाद भी प्रस्ताव नहीं भेजा गया। बल्क ड्रग पार्क न बनने से यहां पर प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप में हजारों लोगों का रोजगार छिन गया है।

मीडिया  से बातचीत में दून के विधायक ने कहा कि फार्मा कंपनियों में  कच्चे माल के लिए चीन की निर्भरता खत्म करने के लिए देश में तीन बल्क ड्रक पार्क खुल रहे है। नालागढ़ के दभोटा में भी 15 सौ एकड़ जमीन उद्योग विभाग के नाम हुई। इसके साथ  यहां पर रेलेवे व हवाई सुविधा भी ऊना की अपेक्षा ज्यादा नजदीक है। बिजली की यहां पर कोई समस्या नहीं है। बद्दी में 5सौ फार्मा उद्योग है जिनको नालागढ़ में बल्क ड्रग पार्क खुलने से सबसे ज्यादा फायदा होना था। यहां पर फार्मा कंपनी में कच्चे माल की सबसे ज्यादा खपत है। यही नहीं सोलन के साथ लगते सिरमौर व शिमला के युवाओं को रोजगार मिलता।  लेकिन यह यहां के जन प्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते ऐसा नहीं हो पाया।

उन्होंने कहा कि  दून के नौसिखिया विधायक की दूरदर्शिता के अभाव के चलते यहां से कई प्रोजेक्ट आए और चले गए, लेकिन विधायक उन्हें संभालने में असफल रहा। इससे पहले यहां पर नगर निमग बनना का प्रस्ताव आया लेकिन वह भी इसी तरह वापस चला गया। अगर नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर व दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी सरकार पर दबाव बनाते तो बल्क ड्रग पार्क  नालागढ़ में खुल सकता था।

चौधरी राम कुमार ने कहा बद्दी व नालागढ़ में औद्योगिक क्षेत्र को बेलेंस  करने के लिए पूर्व कांग्रेस सरकार ने यहां पर बल्क ड्रग पार्क खोलने की प्रस्ताव रखा था। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने यहाँ  पर दौरा भी किया था। बीबीएन में युवा बेरोजगार घूम रहे है और नशे के आदि हो रहे है। अगर यहां पर बल्क ड्रग पार्क खुलता तो यहां पर छोटे छोटे यूनिट लगते और युवाओं में उसमें प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर मिलते लेकिन यहां पर राजनेताओं की कार्यक्षमता की कमी व नाकामी के चलते यह नालागढ़ का प्रोपोजल ही केंद्र को नहीं भेजा गया। जिससे पार्क खुलने की सारी उम्मीदे धरी रह गई।

--

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।

12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को डीसीपी विनीत कुमार की टोली के ‘अभिमन्यु’ एसआई राकेश वशिष्ठ ने किया ध्वस्त

पांच राज्यों तक चला दिल्ली पुलिस का अंतरराज्यीय अभियान, गुड्डू बादशाह हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार; अवैध पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  नई दिल्ली।  दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने करीब 12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को भेदते हुए मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ गुड्डू बादशाह हत्याकांड का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार, आईपीएस के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में ओखला इंडस्ट्रियल एरिया की स्पेशल टास्क फोर्स में तैनात एसआई राकेश वशिष्ठ ने अहम भूमिका निभाई। दिल्ली से तमिलनाडु तक फैली जांच की बिखरी कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मोबाइल फोन बंद कर लगातार ठिकाने बदले और इंटरनेट एवं हॉटस्पॉट आधारित संचार का सहारा लिया। इसके बावजूद एसआई राकेश वशिष्ठ और उनकी टीम तकनीकी निगरानी तथा जमीनी सूचनाओं के सहारे उनका पीछा करती रही। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना और तमिलनाडु में चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने लगभग 12 हजार किलोमीटर की दूरी तय की। 28 जुलाई को हु...