सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राम मनोहर लोहिया की मनायी गयी पुण्यतिथि

राम मनोहर लोहिया की मनायी गयी पुण्यतिथि



संतोष दयाल


 लोकल न्यूज़ आफ इंडिया 


म्योरपुर।डीसीएफ कॉलोनी दुद्धी के समाजवादी कार्यालय पर आज महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी समाजवादी विचारक डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई गई कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष जुबेर आलम ने किया उन्होंने डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की जीवनी पर प्रकाश डालते हुऐ  लोगों को बताया की  राम मनोहर लोहिया का जन्म  23 मार्च 1910 को फैजाबाद बाद जिले के अकबरपुर गांव में मारवाड़ी परिवार में हुआ उनके वह बचपन से ही कई आंदोलनों में भाग लिए वह राष्ट्रीय चिंतक जो अन्तिम व्यक्ति के बारे में सदैव सोचते थे वह अपने  विरोधियों से भी  मैत्री पूर्वक व्यवहार करते थे तथा  उन्होंने जर्मनी के  बर्लिन  से  पीएचडी करने के बाद भी कई नौकरियों को ठुकरा कर उन्होंने राजनीति में अपना  रुचि दिखाया  तथा राष्ट्र के लिए  कई आंदोलनों में  भी सम्मिलित हुए और जेल भी गए वह  राष्ट्रीय चिंतक तथा स्वतंत्रता सेनानी भी थे वह समाजवादी विचारक थे  और अपने वाक्य में वह हमेशा बोला करते थे "लोग मेरी बात सुनेंगे जरूर लेकिन मेरे मरने के बाद"वही डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर कई छात्र नेताओं ने माननीय अखिलेश यादव तथा पूर्व मंत्री विजय सिंह गौड़  पर विश्वास जताते हुए समाजवादी पार्टी हर्ष पूर्वक ज्वाइन किए।डॉ राम मनोहर लोहिया जी के पुण्यतिथि पर मुख्य रुप से विधानसभा महासचिव हरिहर प्रसाद यादव, कलामुद्दीन सिद्धकी, प्रेमचंद यादव ,ब्लॉक अध्यक्ष म्योरपुर, अवध नारायण यादव , ब्लॉक अध्यक्ष दुद्धी सूर्यमणि यादव, बुंदेल चौबे, गौस मोहम्मद, दिनेश यादव  युवा जनसभा  विधानसभा अध्यक्ष प्रेम सागर पांडे, बबई सिंह, अभिनव उर्फ बिट्टू ,अजय यादव रामनरेश कुशवाहा, रामचंद्र सिंह गौड़ , बेचू सिंह, राम निहोर , संजय यादव , चनवा देवी , वीरेंद्र यादव तथा छात्र नेता अजय यादव के नेतृत्व मे समाजवादी पार्टी के तमाम छात्र नेता उपस्थित रहे छात्रों के सपा की सदस्यता ग्रहण की उन्हें छात्र नेता अजय यादव ने सभी को बधाई दिया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।

12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को डीसीपी विनीत कुमार की टोली के ‘अभिमन्यु’ एसआई राकेश वशिष्ठ ने किया ध्वस्त

पांच राज्यों तक चला दिल्ली पुलिस का अंतरराज्यीय अभियान, गुड्डू बादशाह हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार; अवैध पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  नई दिल्ली।  दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने करीब 12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को भेदते हुए मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ गुड्डू बादशाह हत्याकांड का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार, आईपीएस के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में ओखला इंडस्ट्रियल एरिया की स्पेशल टास्क फोर्स में तैनात एसआई राकेश वशिष्ठ ने अहम भूमिका निभाई। दिल्ली से तमिलनाडु तक फैली जांच की बिखरी कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मोबाइल फोन बंद कर लगातार ठिकाने बदले और इंटरनेट एवं हॉटस्पॉट आधारित संचार का सहारा लिया। इसके बावजूद एसआई राकेश वशिष्ठ और उनकी टीम तकनीकी निगरानी तथा जमीनी सूचनाओं के सहारे उनका पीछा करती रही। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना और तमिलनाडु में चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने लगभग 12 हजार किलोमीटर की दूरी तय की। 28 जुलाई को हु...