सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संस्कृति मेडिमिक्स स्टार्टअप कंपनी देगी उत्तर भारत को स्वास्थवर्धक उत्पाद

संस्कृति मेडिमिक्स स्टार्टअप कंपनी देगी उत्तर भारत को स्वास्थवर्धक उत्पाद

 


रिटायर्ड लेफ्टिनेंट बच्चू सिंह 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

मथुरा। केरल के विश्वप्रसिद्ध शांतिगिरी आश्रम के साथ मिलकर संस्कृति विश्वविद्यालय की स्टार्टअप कंपनी, ‘संस्कृति मेडिमिक्स प्राइवेट लिमिटेड’ महा नवमी को लांच की गई। पहले चरण में कंपनी उत्तर भारत में शांतिगिरी आश्रम के विश्वभर में लोकप्रिय आयुर्वेद उत्पादों का वितरण करेगी। उच्चकोटि की जड़ी-बूटियों से निर्मित ये औषधियां आनलाइन, दवा विक्रेताओं के काउंटर पर उपलब्ध होंगी। 

उल्लेखनीय है कि केरल स्थित शांतिगिरी आश्रम की फार्मेसी द्वारा निर्मित औषधियों में आयुर्वेद के सिद्धातों और फार्मूलों से कोई छेड़छाड़ नहीं की जाती है अपितु अत्याधुनिक प्लांट में उनके संरक्षण व संवर्धन का पूरा खयाल रखते हुए उपभोक्ता तक उच्च गुणवत्तायुक्त उत्पाद पहुंचाना ही उद्देश्य रहा है। केरल का पंचकर्म विश्वप्रसिद्ध है। जानकार लोग जानते हैं केरल में निर्मित पंचकर्म चिकित्सा व अन्य रोगों के प्रयोग में की जाने वाली औषधियां व तेल अत्यंत प्रभावशाली व गुणकारी हैं। संस्कृति विवि के स्थापनाकर्ता भारतीय संस्कृति व धरोहर के विस्तार और ख्याति के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं। इसी सोच को आगे बढ़ाने के लिए यहां संस्कृति आयुर्वेदिक मेडिकल एवं यूनानी मेडिकल कालेज की नींव रखी गई थी। इसी प्रयास को आगे बढ़ाते पुराने ऋषि-मुनियों द्वारा देश के प्राचीन मठों तथा आश्रमों में उपचार में प्रयोग होने वाली औषधियों और रोजमर्रा की उपयोगी वस्तुओं के व्यापक उत्पादन, प्रचार-प्रसार की योजनाओं को अमली जामा पहनाने की शुरुआत की गई है। 

शांतिगिरी आश्रम के विश्वप्रसिद्ध उत्पाद प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोत्तरी करने वाली औषधियां, च्यवनप्राश, बाम, सिरप, जोड़ों के दर्द को मिटाने वाले तेल आदि अनेक ऐसी आयुर्वेदिक औषधियां हैं जिनके बड़े चमत्कारिक असर पाए गए हैं। कंपनी अपने पहले चरण में आश्रम में निर्मित इन उत्पादों को पूरे उत्तर भारत में वितरण करेगी और बाद में इनका उत्पादन यहीं संस्कृति आयुर्वेद कालेज की देखरेख में होगा। इन उत्पादों की सरकारी संस्थानों में भी आपूर्ति की जाएगी। संस्कृति विवि के चांसलर सचिन गुप्ता ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया‘ सपने के तहत यह ‘स्टार्ट अप‘ किया जा रहा है। सोच यह भी है कि इसके माध्यम से विद्यार्थियों में उद्यमिता कौशल को भी बढ़ावा दिया जाएगा। कंपनी के साथ विद्यार्थियों को रोजगार भी दिया जाएगा। आयुर्वेद की दवाइयों के वितरण कार्य में भी आयुर्वेद कालेज के विद्यार्थियों को जोड़ा जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

पोषाहार वितरण में लापरवाही की शिकायत पर मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारी : आंगनवाड़ी हुई कार्य मुक्त

अरविन्द गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर/सोनभद्र: विकास खण्ड म्योरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत जरहा टोला दिघुल में तत्कालीन आंगनवाड़ी कार्यकत्री श्रीमति जावित्री दुबे द्वारा नियमित पोषाहार वितरण नहीं किए जाने की शिकायत पुष्टाहार विभाग को लंबे समय से मिल रहा था कि एक बार पुनः दिघुल के लाभार्थियों व ग्रामीणों द्वारा लिखित शिकायत विभाग को भेजा गया जिसकी शिकायत पर 31अगस्त दिन रविवार पूर्वाह्न 11 बजे विभागीय अधिकारी (सी.डी.पी.ओ.म्योरपुर) औचक निरीक्षण के लिए उनके जरहा 5 आंगनबाड़ी केंद्र बरडाड पर पहुंचे तो मौजूदा लाभार्थियों ने इनकी घोर लापरवाही का पूरा दस्तूर सुनाया तथा मौके पर अधिकारी ने देखा कि आंगनबाड़ी जावित्री दुबे द्वारा बरडाड केंद्र पर वितरण हो रहा चने के दाल में पूरी तरह से घुन लगे हुए थे सी. डी. पी. ओ. ने रजिस्टर चेक किए तो रजिस्टर में वितरित नाम 48 थे जबकि मौके पर 38 लाभार्थी ही मिले जिस पोषाहार को शासन द्वारा कुपोषण से बचाने के लिए बच्चों व गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क वितरण कराया जाता रहा है वही पोषाहार जमीनी स्तर से पशुओं को खाने के योग्य भी नहीं पाया गया जिससे विभागीय...