सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिल्ली जा रहे किसानों पर ठंड में पानी की बौछारें फेंकना भी सरकार का अमानवीय बर्ताव


  • किसान नेताओं को गिरफ्तार करना हरियाणा भाजपा सरकार की कायरता पूर्ण, अलोकतांत्रिक एवं असंवैधानिक कार्यवाही

  • दिल्ली जा रहे किसानों पर ठंड में पानी की बौछारें फेंकना भी सरकार का अमानवीय बर्ताव

  • सभी किसान नेताओं की बिना शर्त रिहाई की मांग



सोशल काका


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


इंदौर।  किसान संघर्ष समिति मालवा निमाड़ के संयोजक रामस्वरूप मंत्री एवं किसान खेत मजदूर संगठन के प्रमोद नामदेव ने  हरियाणा के 800 से अधिक किसान नेताओं की विभिन्न जिलों से गिरफ्तारी की निंदा करते हुए इसे हरियाणा की भाजपा सरकार की कायरता पूर्ण, अलोकतांत्रिक एवं और असंवैधानिक कार्यवाही बताते हुए सभी किसान नेताओं की बिना शर्त रिहाई की मांग की है।


 किसान संघर्ष समिति और किसान खेत मजदूर संगठन ने हरियाणा सरकार द्वारा, इस ठंडे मौसम में दिल्ली जा रहे किसानों पर किए गए पानी की बौछार के हमले की  भी कड़ी निंदा की है। इस ठंडे मौसम में इस तरह का पानी के साथ हमला कर आरएसएस भाजपा सरकार ने साबित कर दिया है कि वह कारपोरेट की सेवा में किस हद तक किसानों का दमन कर सकती है। 



     किसान संगठनों ने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार पंजाब के किसान नेताओं को बातचीत के लिए आमंत्रित कर रही है, वहीं दूसरी ओर भाजपा की हरियाणा सरकार किसान नेताओं की गिरफ्तारी कर रही है। जिससे पता चलता है कि केंद्र सरकार बातचीत के प्रति गंभीर नहीं है तथा बातचीत के  नाम पर किसानों को झांसा दे रही है। किसान संघर्ष समिति एवं  किसान खेत मजदूर संगठन ने कहा कि हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा यह घोषणा की गई है कि वह पंजाब के किसानों को दिल्ली जाने के लिए हरियाणा से रास्ता नहीं देगी । जिससे  भारत के संघीय ढांचे को लेकर संवैधानिक संकट पैदा हो गया है। देश का कोई भी एक राज्य दूसरे राज्य के नागरिकों को संवैधानिक  तौर पर नहीं रोक सकता क्योंकि देश के हर नागरिक को देश में कहीं भी बेरोकटोक आनेजाने का अधिकार है। श्री रामस्वरूप मंत्र एवं प्रमोद नामदेव ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो किसान विरोधी  तीन कानून बनाए हैं उसमें किसानों के लिए न्यायालय जाने का रास्ता बंद कर दिया गया है और अब दिल्ली चलो कार्यक्रम हेतु किसानों के दिल्ली पहुंचने पर बाधाएं खड़ी की जा रही हैं  उससे यह पता चलता है कि केंद्र सरकार किसानों के न्याय पाने के सभी रास्ते बंद कर रही है, जिसका अधिकार भारत का संविधान देश के नागरिकों को है ।
श्री मंत्री व श्री नामदेव ने विश्वास व्यक्त किया कि देश के किसान - मजदूर ,लोकतंत्र - अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और बेरोकटोक देश की सीमाओं के भीतर आवाजाही के अधिकार में भरोसा रखने वाले  संगठन और नागरिक केंद्र सरकार की चुनौती को स्वीकार करते हुए माकूल जबाब देंगे।


 ज्यादा जानकारी और इस आंदोलन से जुड़ने के लिए आप संपर्क कर सकते हैं :रामस्वरूप मंत्री ,संयोजक ,किसान संघर्ष समिति मालवा निमाड़ 9425902303,7999952909


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।