सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

किसान गुंडे नहीं, हमारे अन्नदाता है, आंदोलन से पूर्व बातचीत की होती तो यह माहौल पैदा ना होता- - सुशील गुप्ता, सांसद आम आदमी पार्टी व हरियाणा सहप्रभारी

किसान गुंडे नहीं, हमारे अन्नदाता है, आंदोलन से पूर्व बातचीत की होती तो यह माहौल पैदा ना होता- - सुशील गुप्ता, सांसद आम आदमी पार्टी व हरियाणा सहप्रभारी




  • केन्द्रीय कृषि मंत्री शीघ्र किसानों से सीधा संवाद करें।

  • आंलोदनकारियों से मिल एमएसपी पर अध्यादेश लाकर किसानों को विश्वास दिलाएं- सुशील गुप्ता, सांसद आम आदमी पार्टी व हरियाणा सहप्रभारी।

  • किसान गुंडे नहीं, हमारे अन्नदाता है, आंदोलन से पूर्व बातचीत की होती तो यह माहौल पैदा ना होता- - सुशील गुप्ता, सांसद आम आदमी पार्टी व हरियाणा सहप्रभारी।



सोशल काका


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील गुप्ता ने कृषि विधेयक के विरोध में हरियाणा और पंजाब के किसानों के दिल्ली पहुंचने के बावजूद,केन्द्र सरकार द्वारा बातचीत के लिए देरी किए जाने पर तीखीं प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटृर बिना देरी किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं को शीघ्र हल करना चाहिए।
पार्टी के हरियाणा के सहप्रभारी सुशील गुप्ता ने कहा कि बेहतर तो यह होता कि किसानों के दिल्ली पहुंचने से पूर्व ही केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटृर को कृषि के तीनों काले कानून का हल निकालने के लिए किसानों से बात करनी चाहिए थी। अगर वह किसानों से दिल्ली कूच करने से पूर्व बातचीत करते तो शायद यह माहौल दयनीय नहीं होता। किसान शांति के साथ अपनी बात रखना चाहते थे। मगर उनके रास्ते में डाली गई रूकावटों के कारण यह माहौल खराब हुआ। आज भी केन्द्र और हरियाणा की भाजपा सरकार की हठ के कारण किसान दिल्ली व उसकी सीमाओं पर डटे हुए है। यहीं नहीं किसान कई कई घंटो तक चलकर तथा अपना घर द्वार छोडकर सडकों पर उतरने के लिए मजबूर है।



उन्होंने कहा कि इस शीतलहर के बावजूद देश का अन्नदाता दिल्ली के संत निरंकारी मैदान बुराडी में डटा हुआ है।इस समस्या का हल तभी हो सकता है कि जब केन्द्र की भाजपा सरकार किसानों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनकी समस्याओं का हल कर उनको विश्वास दिलाए। 
उन्होंने कहा कि इससे पहले भी 2 चरणों में अपने स्तर पर, सचिव स्तर पर किसानों से वार्ता हो चुकी है। मगर कोई हल नहीं निकला। जिसके कारण किसान एक बार फिर से आंदोलन पर निकल पडे। ऐसे में केन्द्र सरकार ने बातचीत के लिए एक सप्ताह बाद का समय रखा  है, जोकि गलत है। केन्द्र सरकार को तुरंत किसानों को बुलाकर बातचीत करनी चाहिए। 
सुशील गुप्ता ने कहा कि देश का किसान मोदी सरकार द्वारा तीन काले कानून बनाए जाने के विरोध में है। आम आदमी पार्टी पहले ही दिन से इसका विरोध करती आई है। उन्होंने इन तीनों काले कानूनों को खेती-किसानी की कब्र खोदने वाला बताया।  उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि तुरंत एमएसपी पर अध्यादेश लाए और समस्या का हल करें। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।

12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को डीसीपी विनीत कुमार की टोली के ‘अभिमन्यु’ एसआई राकेश वशिष्ठ ने किया ध्वस्त

पांच राज्यों तक चला दिल्ली पुलिस का अंतरराज्यीय अभियान, गुड्डू बादशाह हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार; अवैध पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  नई दिल्ली।  दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने करीब 12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को भेदते हुए मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ गुड्डू बादशाह हत्याकांड का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार, आईपीएस के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में ओखला इंडस्ट्रियल एरिया की स्पेशल टास्क फोर्स में तैनात एसआई राकेश वशिष्ठ ने अहम भूमिका निभाई। दिल्ली से तमिलनाडु तक फैली जांच की बिखरी कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मोबाइल फोन बंद कर लगातार ठिकाने बदले और इंटरनेट एवं हॉटस्पॉट आधारित संचार का सहारा लिया। इसके बावजूद एसआई राकेश वशिष्ठ और उनकी टीम तकनीकी निगरानी तथा जमीनी सूचनाओं के सहारे उनका पीछा करती रही। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना और तमिलनाडु में चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने लगभग 12 हजार किलोमीटर की दूरी तय की। 28 जुलाई को हु...