सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

<no title>

ऊना हुआ वोकल फॉर लोकल, हाथों-हाथ बिक रहे मिट्टी के दिए व बांस के उत्पाद दीवाली से पहले स्वयं सहायता समूहों की बनाई बड़ियां, सेवियों व पापड़ की भी खूव विक्री

 विवेक 



ऊना  जिला  ऊना के स्वयं सहायता समूहों के बनाए विभिन्न प्रकार के उत्पाद ऊना एमसी पार्क के सामने लगी प्रदर्शनी में हाथों-हाथ बिक रहे हैं। विशेष तौर पर मिट्टी के दिए तथा बांस से बने उत्पाद लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गए हैं। दीवाली से पहले मिट्टी के दियों की भारी मांग बनी हुई है, जिससे प्रदर्शनी में आए स्वयं सहायता समूहों को लाभ मिल रहा है। 

बंगाणा से आई स्वयं सहायता समूह की सदस्य प्रेम लता ने कहा "ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से हमें बांस के उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कुल 25 महिलाएं प्रशिक्षण ग्रहण कर रही हैं। त्यौहारी मौसम को देखते हुए अभी हम दीप व अन्य उत्पाद बना रहे हैं। इसके अलावा यहां बांस से बनी किश्ती, झंडे व टेबल लैंप जैसा सजावटी सामान भी बिक्री के लिए रखा गया है। लोग काफी संख्या में इन्हें खरीदने के लिए आ रहे हैं।"

एमसी पार्क के सामने स्वयं सहायता समूहों के लिए प्रदर्शनी का आयोजन ग्रामीण विकास विभाग ने किया है, जिसका शुभारंभ केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया था। प्रदर्शनी दीवाली तक चलेगी। 

सिलाई-कढ़ाई का सामान लेकर टक्का से आई कांता शर्मा ने कहा कि हिमइरा के माध्यम से हमें अपने उत्पादों को बेचने का एक मंच मिला है। काम अच्छा है तथा लोगों का प्रदर्शनी के प्रति अच्छा रुझान है। इसी प्रकार से हरे कृष्णा स्वयं सहायता समूह की पूनम कुमारी ने कहा कि उनका स्वयं सहायता समूह बड़िया, सेवियां व पापड़ का कार्य कर रहे हैं तथा त्यौहारों के सीजन में मांग अच्छी बनी हुई है। अभी कुछ दिन और बिक्री के लिए मिलेंगे, उम्मीद है अच्छा व्यापार होगा। 

प्रदर्शनी के बारे में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि एमसी पार्क के सामने लगाई गई प्रदर्शनी में जिला में अच्छा काम कर रहे स्वयं सहायता समूहों को बिक्री के लिए मंच प्रदान करना है। बुलाए गए अधिकतर समूह महिलाओं से जुड़े हैं, जिनके बनाए उत्पादों को खूब पसंद किया जा रहा है। त्यौहारों के सीजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोकल फॉर लोकल का नारा दिया है, इसलिए सभी लोग स्वदेशी को प्राथमिकता दें। जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था ठीक होगी। इसके साथ ही प्रदर्शनी में रखे सभी उत्पाद इको फ्रेंडली व ऑर्गेनिक हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।