सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विवाह-शादी की खुशियों के बीच कोरोना से बचाव जरूरी: नवीन गोयल

विवाह-शादी की खुशियों के बीच कोरोना से बचाव जरूरी: नवीन गोयल



  • कोरोना व प्रदूषण से बचाव को मिलकर करें प्रयास

  • कैनविन फाउंडेशन लॉकडाउन से लेकर अब तक इसी प्रयास में जुटी

  • कोरोना जांच शिविर लगाने के साथ प्लाज्मा डोनेशन में भी अग्रणी है संस्था




ऋतू सैनी 


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


गुरुग्राम। पर्यावरण प्रदूषण बढऩे के साथ ही अब कोरोना महामारी भी बढ़ रही है। इन दोनों से बचाव के लिए हम सबको प्रयास करने हैं। तभी हम इंसानी जीवन को जानलेवा प्रदूषण और कोरोना से बचा सकते हैं। विवाह-शादियों की सीजन चल रहा है। इसलिए हमें अपनी इन खुशियों के बीच कोरोना से बचाव का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए। यह हम सबकी जिम्मेदारी है। यह सलाह दी है चिकित्सा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था कैनविन फाउंडेशन के सह-संस्थापक नवीन गोयल ने।  

नवीन गोयल ने कहा कि कोरोना महामारी से गुरुग्राम समेत पूरे देश में एकाएक पॉजिटिव केसों में बढ़ोतरी होती जा रही है। त्योहारी और विवाह-शादियों के इस सीजन में बाजारों व सामाजिक कार्यक्रमों में भीड़ होना लाजिमी है। इसके साथ ही हम सबको अपना बचाव करना भी इतना ही जरूरी है। बाजारों में हमें सामाजिक दूरी बनाने के साथ मास्क का उपयोग करना चाहिए। नियमों का पालन पुलिस के डर से नहीं बल्कि कोरोना महामारी से हो रही मौतों, इस जानलेवा बीमारी के डर से करें। कोई भी चीज हमारे जीवन से बढ़कर नहीं है। अपना जीवन बचाने को हमें यह ऐहतियात बरतनी जरूरी है।

नवीन गोयल ने कहा कि कैनविन फाउंडेशन की ओर से लगातार जिलावासियों, प्रदेशवासियों को विभिन्न माध्यमों से जागरुक करने का प्रयास किया जा रहा है। लॉकडाउन से लेकर अनलॉक तक कैनविन ने कोरोना महामारी से बचाव को अहम भूमिका निभाई है। साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से ठीक हुए लोग प्लाज्मा डोनेट करने को भी आगे आएं। संस्था उन्हें घर से लेकर आएगी और घर छोड़कर आएगी। यह हमारे पास मौका है कि हम अपना प्लाज्मा देकर दूसरों का जीवन बचाएं। हमें बीमारी के माध्यम से यह अवसर मिला है। यह हमारा सामाजिक, नैतिक कर्तव्य बनता है कि हम अपना प्लाज्मा डोनेट करके समाज को सकारात्मक संदेश दें। प्लाज्मा डोनेट करने से किसी तरह की शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती। रक्तदान से भी बड़ा दान प्लाज्मा दान है। सभी कोरोना से ठीक हुए लोगों से उनकी यह अपील है कि वे प्लाज्मा डोनेट करने में किसी भी तरह से हिचकें नहीं।

कोरोना जांच शिविर भी लगवा रही संस्था
कैनविन फाउंडेशन के संस्थापक डीपी गोयल के मुताबिक प्लाज्मा डोनेट कराने के साथ-साथ संस्था लगातार कोरोना जांच शिविर भी लगवा रही है। नियमित तौर पर अलग-अलग क्षेत्रों में यह शिविर लगाए जा रहे हैं। बुधवार को भी जिले के 15 स्थानों पर निशुल्क कोरोना जांच शिविर लगाए गए। संस्था की यही प्रयास है कि किसी भी तरह से कोरोना महामारी से लोगों को जागरुक करके, जांच कराकर बचाया जाए। संस्था द्वारा अब तक 168 प्लाज्मा डोनेट कराए जा चुके हैं।   


 

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।