सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रोड वेज विभाग द्वारा भेजे गए नोटिस के विरुद्ध ओबरा बाजार बचाओ आंदोलन मानवाधिकार टीम ने किया प्रदर्शन



नित्यानंद

लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया 

ओबरा। मंगलवार को रोडवेज विभाग ओबरा द्वारा में 50 -60 वर्षो से काबिज 193 लोगों को अपनी-अपनी  दुकानों व मकानों को हटाने को लेकर भेजे गए नोटिस के विरुद्ध ब्यापारियों ने ओबरा बाजार बचाओ आंदोलन संयोजक टीम के नेत्तृत्व में पुनः आंदोलन प्रारम्भ कर दिया और प्रतिदिन प्रातः 09 बजे 11 बजे तक आंदोलन करने का निर्णय लिया गया l इस आंदोलन में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन (भारत ) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार सोनी, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रभारी सोनभद्र विजय कुमार केशरी एवं घोरावल ब्लाक अध्यक्ष दिनेश संदल रहे l इस मौके में  मानवाधिकार आंदोलन संयोजक ओबरा टीम के प्रमुख गिरीश पांडेय सहित तमाम आंदोलनरत व्यापारियों ने कहा की रोड वेज विभाग के अधिकारीयों से दुकानों व मकानों को किसी भी कीमत में नहीं टूटने दिया जायेगा क्योंकि हजारों लोग बरबाद होकर सड़क पर आ जाएंगे lइस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद जिला प्रभारी विजय कुमार केशरी व घोरावल ब्लाक अध्यक्ष दिनेश संदल ने कहा की 193 लोगों को कानूनी लड़ाई मानवाधिकार लड़ेगा l ईस मौके पर रा. मा. ए (भारत ) के उ. प्र प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार सोनी ने कहा की जनपद सोनभद्र में कई औद्योगिक क्षेत्र काफी जंगल व पहाड़ों पर बसे है l जैसे चुर्क, रेणुकूट, अनपरा, शक्तिनगर, बीजपुर के औद्योगिक क्षेत्रों में रोजगार -ब्यापार हेतु पहले के  अधिकारीयों द्वारा हजारों ब्यापारियों को बसाया गया गया है l जिनके पास खतौनी नहीं है लेकिन 50 -60 सालों से अपना दुकान व मकान बनाकर जीवन -यापन करते रहते है l और कब्जे के आधार पर घसिया बस्ती चुर्क व उम्भा कांड घोरावल पीड़ितो को मा. मुख्यमंत्री उ. प्र व जनपद सोनभद्र के शीर्ष अधिकारीयों ने बसाया है तो जो ब्यापारी देश का रीढ़ है ऐसे हजारों ब्यापारियों को उजाड़ना मानवीय दृष्टिकोण से उचित नहीं ऐसे लोगों को मानवाधिकार सरंक्षण देकर उनके साथ अन्याय नहीं होने देगा l इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार सोनी, जिला प्रभारी विजय कुमार केशरी, घोरावल ब्लाक अध्यक्ष दिनेश संदल, ओबरा बाजार आंदोलन संयोजक प्रमुख गिरीश पांडेय, धर्मेंदर,लाल बाबू लाल सोनकर,  शमशेर,हारून, राहुल केशरी, विकाश अग्रहरि, राहुल चौधरी, मंसूर, इरशाद आसिफ, मालती, पुष्पा  सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे l

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

बादशाहपुर में फहरेगी भाजपा की विजय पताका: राव नरबीर सिंह

सुमित ठाकुर  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं को प्रचार में जुट जाने का दिया संदेश, शीघ्र होगी गृहमंत्री अमित शाह की रैलीगुरुग्राम। पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा में निश्चित तौर पर भाजपा की विजय पताका फहरेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से उनको अपना उम्मीदवार बनाया है। बादशाहपुर की जनता जानती है कि 2014 से 2019 तक उन्होंने मंत्री रहते हुए किस तरह से गुरुग्राम में दो दर्जन के लगभग फ्लाइओवर और अंडरपास बनवाए थे। देश का सबसे महंगा रोड द्वारका एक्सप्रेस वे बनवाने का काम भी उस दौरान किया गया था। राव नरबीर सिंह ने कहा कि वह वादा करते हैं कि जितना विकास कार्य पिछले कार्यकाल में कराया था उससे अधिक रफ्तार से काम इस बार कराया जाएगा। राव नरबीर सिंह शुक्रवार को गढ़ी मुरलीपुर, नखडौला और वजीराबाद गांव में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।अपने लोगों के बीच अधिकार से आया हूंराव नरबीर सिंह ने कहा कि भाजपा ने उनपर विश्वास इसलिए जताया है क्योंकि पार्टी को बादशाहपुर की जनता पर विश्वास है कि वह निश्चित तौर पर चुनाव...

मीडिया और राजनीति के बीच तकनीकी और रणनीतिक पुल बना लोकतंत्र को सशक्त और पारदर्शी बनाने के गुरु हैं डॉ विजय शुक्ल

डॉ. विजय कुमार शुक्ला भारतीय मीडिया, तकनीकी रणनीति, और राजनीतिक परामर्श के क्षेत्र में एक प्रमुख नाम हैं। उन्होंने Local News of India (LNI) की स्थापना की, जो एक प्रमुख हिंदी डिजिटल समाचार पोर्टल है, और साथ ही ElectLine नामक एक राजनीतिक परामर्श और चुनावी प्रबंधन कंपनी की भी स्थापना की। ElectLine ने विभिन्न राजनीतिक दलों और नेताओं के लिए चुनावी रणनीतियों, डेटा एनालिटिक्स, और डिजिटल मीडिया अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डॉ. शुक्ला की शैक्षिक पृष्ठभूमि में एमबीए (विपणन और वित्त) , सॉफ़्टवेयर इंजीनियरिंग में प्रमाणन (MNNIT, इलाहाबाद) , और कृषि विज्ञान में डॉक्टरेट शामिल हैं। उन्होंने eMag Technologies Pvt. Ltd. की स्थापना की और कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम (CMS), और मोबाइल न्यूज डिलीवरी आर्किटेक्चर का विकास किया। उनकी विशेषज्ञता में डिजिटल मीडिया रणनीति , राजनीतिक परामर्श , और तकनीकी समाधान शामिल हैं। डॉ. शुक्ला ने Deshbandhu.co.in , DatelineIndia.com , Janadesh.in , और Akhand Himachal Daily जैसे प्लेटफॉर्म्स के लिए कंट...