सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी से मुलाकात कर योग को स्वतंत्र विषय के रूप में नई शिक्षा नीति में जोड़ने की मांग की - योग गुरु आचार्य अजय कुमार पाठक

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी से मुलाकात कर योग को स्वतंत्र विषय के रूप में नई शिक्षा नीति में जोड़ने की मांग की - योग गुरु आचार्य अजय कुमार पाठक



ज्ञानेश कुमार मिश्रा 


लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 


ओबरा।ओबरा विधायक संजीव गोंड़ एवम रामदेव योग समिति संस्था के संयोजक व योग गुरु आचार्य अजय कुमार पाठक ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री को लिखित पत्र के माध्यम से भारत सरकार को प्रेषित करवाया है कि नई शिक्षा नीति प्रणाली के अंतर्गत योग विषय को एक स्वतंत्र विषय के रूप में यू.जी. से पी.जी. तक सभी शिक्षण संस्थान / कक्षाओं में अनिवार्य रूप से पढ़ाया जाए जिससे बच्चों को योग के वास्तविक जानकारी प्राप्त हो तथा भारत सरकार को उत्तर प्रदेश  शासन के उप मुख्यमंत्री जी के माध्यम से यह लिखित अपील किया है कि योग स्वतंत्र एवम अनिवार्य विषय के साथ साथ, योग को ओलंपिक खेलों में भी शामिल किया जाए, जल्द से जल्द उत्तर प्रदेश सरकार और भारत सरकार योग के क्षेत्र में नौकरी भी दिलाने का कार्य जनहित में जरूर करें । रामदेव योग समिति संस्था के संयोजक आचार्य अजय कुमार पाठक एवं ओबरा विधानसभा के विधायक संजीव गोंड जी ने उप मुख्यमंत्री जी के माध्यम से भारत सरकार को चिट्ठी लिखकर जनहित में पूरे भारत में संचालित सभी शिक्षण संस्थान में संस्थागत और व्यक्तिगत रूप में योग की नियुक्ति कर लोगों को योग के बारे में शिक्षण संस्थानों में नियुक्त शिक्षकों के माध्यम से बता कर विद्यार्थियों को योग विषय की जानकारी देकर उन का सर्वांगीण विकास भी किया जा सके । संस्था के संयोजक आचार्य अजय कुमार पाठक जी ने कहा कि जल्द से जल्द उत्तर प्रदेश के साथ छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश बिहार प्रदेशों में हमारी संस्था के माध्यम से राज्यपाल को लिखित पत्र के माध्यम से हमारे सभी योग साधक और योग शिक्षक गण भारत सरकार का लिखित पत्र प्रेषित करेंगे जिसमें योग स्वतंत्र विषय के रूप में और ओलंपिक खेलों में योग को दर्जा साथी साथ सभी प्रदेशों के स्कूलों में योग को अनिवार्य रूप से  प्रमाणित योग शिक्षकों के माध्यम से सभी विद्यार्थियों को उनके विषय अनुसार पढ़ाया जाए


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।