सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एक्सप्रेस-वे के किनारे योगी सरकार बनाएगी इंडस्ट्रियल पार्क



रामशंकर अग्रहरि 

लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 

लखनऊ। प्रदेश में औद्योगिकरण को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार एक्सप्रेस-वे के किनारे लैंड बैंक विकसित करने जा रही है। ताकि भविष्य में उद्यमियों की मांग के अनुरूप उनकी इंडस्ट्री के लिए जमीन मिल सके। शुरूआत में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे लैंड बैंक बनाए जाएंगे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ट्रांसपोर्टेशन पहले ही शुरू हो गया है। मार्च तक पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे भी पर भी यातायात शुरू हो जाएगा।

यूपीसीडा के मुताबिक इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करने के लिए जमीन भी चिन्हित कर ली गई है। जल्द ही खरीद की प्रक्रिया शुरू होगी। उन्नाव के पास एक इंडस्ट्रियल पार्क के लिए भी जमीन चिन्हित की गई है।

एक्सप्रेस-वे के किनारे लैंड बैंक की तेजी से बढ़ रही है मांग

प्रदेश में निवेश करने वाले निवेशक लंबे समय से एक्सप्रेस-वे के किनारे लैंडबैंक बनाने की मांग कर रहे हैं। इसके पीछे एक बड़ी वजह यह है कि एक्सप्रेस-वे के पास इंडस्ट्री के लिए लैंडबैंक बनाने से इंडस्ट्री को अच्छी कनेक्टिविटी मिलेगी। इन दोनों एक्सप्रेस-वे के जरिए यूपी के एक कोने से दूसरे कोने तक इंडस्ट्री द्वारा मैन्युफैक्चर्ड गुड्स 10 से 12 घंटे में प्रदेश के एक कोने से दूसरे कोने में पहुंच सकेगा। इससे जुड़े और एक्सप्रेवे से बंदरगाहों तक जल्दी पहुँच के कारण उत्तरप्रदेश का लैंड लॉक भी टूटेगा।

स्टेट होने के नाते यूपी में निवेश करने वाले उद्यमियों के लिए ट्रांसपोर्टेशन एक बड़ी चुनौती रहा है। यही वजह है कि अब सरकार इस समस्या को दूर करने के लिए एक्सप्रेस-वे के किनारे इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करने की तैयारी कर रही है।


इन जिलों में चिन्हित हुई एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन

प्रदेश में बन रहे या बन चुके एक्सप्रेस-वे के रूट में वह स्थान चिन्हित किए गए हैं जो औद्योगिक निवेश और विकास के लिहाज से खासे संभावनापूर्ण हैं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के नजदीक फिरोजाबाद में हरगुन को इंडिस्ट्रियल पार्क के लिए चिन्हित किया गया है. इसी तरह आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे और यमुना एक्सप्रेस-वे को जोड़ने वाले आगरा जिले में बुहाना गांव की पहचान की गई है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के तहत चित्रकूट में पोहरा में यह पार्क बनेगा। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के तहत बाराबंकी में बारा गांव तय किया गया है। मैनपुरी में मुहब्बतपुर चिन्हित किया गया है।

5 एक्सप्रेस-वे का यूपी में हो रहा है निर्माण

उत्तर प्रदेश में मौजूदा समय में पांच एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के अलावा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर काम शुरू हो गया है। वहीं गंगा एक्सप्रेस-वे,और बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे प्रस्तावित हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...