सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

किसानों ने खाद्य रसद मंत्री उत्तर प्रदेश का पुतला दहन चार धान क्रय केंद्र पर कर जताया आक्रोश

 कन्हैयालाल यादव 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

सोनभद्र।धान खरीद पोर्टल बंद होने से परेशान सोनभद्र के किसानों ने आज पूर्वांचल नव निर्माण मंच तथा पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के बैनर तले पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार धान क्रय केंद्र नगवां हाट शाखा, चतरा हाट शाखा, तेलंग हाट शाखा तथा रावर्टसगंज मंडी परिसर मे खाद्य रसद मंत्री का पुतला दहन किया ।



किसानों ने लखनऊ से बंद धान खरीद पोर्टल खोलने तथा हाइब्रिड धान खरीद किसानों से सुनिश्चित कराते हुए धान खरीद केन्द्र पर खरीद की क्षमता बढ़ाने के लिए कांटा भी बढ़ाने की मांग उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ममाननी योगी आदित्यनाथ से की । चतरा हाट शाखा पर सबसे पहले  पू0न0नि0मंच के अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी के नेतृत्व मे पुतला दहन किसानों ने किया । श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा जब जनपद के वास्तविक किसानों का धान आने लगा तो केन्द्रों पर तभी से लखनऊ से पोर्टल बंद करके किसानों का दोहन बिचौलियों के माध्यम से कराया जा रहा है ।  जनपद के किसानों के हितों के लिए पू0न0नि0मंच के लोग आगे आन्दोलन को तेज करेंगे। इस क्रम श्री त्रिपाठी ने कहा कि यदि सोमवार कल से धान खरीद पोर्टल लखनऊ से नहीं खोला जाता और हाइब्रिड धान खरीद सुनिश्चित नही किया गया तो मंच के लोग जनपद के किसानों के साथ कलेक्ट्रेट का घेराव  18 फरवरी को करेंगे तथा मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र जिलाधिकारी अभिषेक सिंह को सौंपेंगे । नगवां हाट शाखा पर बबून्दर यादव तथा बृजमोहन मिश्रा के नेतृत्व मे एवं तेलंग हाट शाखा पर मंच के मनोज चौबे तथा अटल ओझा के नेतृत्व मे किसानों ने खाद्य रसद मंत्री का पुतला दहन करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया । 


जिला मुख्यालय पर स्थित मंडी परिसर रावर्टसगंज मे खुले धान क्रय केंद्र पर रावर्टसगंज के किसान तथा सलैयां से आये किसानों ने पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के संरक्षक श्री रघुनाथजी तथा पू0न0नि0मंच के उपाध्याय गिरीश पाण्डेय के नेतृत्व मे खाद्य रसद मंत्री का पुतला दहन किया । मंडी परिसर मे आये किसानों ने बताया कि धान खरीद बंद होने से धान लेकर खड़े किसानों को खुद केंद्र प्रभारी द्वारा राइसमिलर के यहां भेजकर  25 %  30 % कटौती कराया जा रहा है। बहुअरा से आये किसान धीरज ने बताया कि उनका धान कृष्ण इंडस्ट्रीज राइसमिल पर पहले  10 % कटौती कहकर ले जाने के बाद  27% की कटौती की गई थी मिलर के द्वारा । बाद मे केन्द्र प्रभारी द्वारा  23% कटौती पर समझौता कराया गया । पूर्वांचल नव निर्माण किसान  मंच के संरक्षक  रघुनाथ ने कहा किसानों को योजनाबद्ध तरीके से लुटने मे लगा है जनपद का पुरा  खरीद से संबंधित महकमा तथा निर्वाचित जनप्रतिनिधि गांव मे समर्पण अभियान चला रहे हैं । जो उनकी उदासीनता का परिचायक है , लोगों ने अपनी समस्याओं का निराकरण कराने के लिए चुना है। पूर्वांचल नव निर्माण मंच के उपाध्यक्ष गिरीश पाण्डेय ने कहा किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का कानूनी अधिकार मिलना ही ऐसी दुर्दशा से निजात पाने का विकल्प है। आज यदि न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी होती तो किसानों का शोषण ना होता । पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के महामंत्री मनोज चौबे ने कहा कि धान खरीद मे व्यापक पैमाने पर की गई धांधली मे जनपद के फर्जी किसानों तथा राइसमिलरों की अहम भूमिका है। जिसपर अंकुश लगाने के लिए भूमिहीन तथा फर्जी किसानों पर भी दंडात्मक कार्रवाई किया जाना चाहिए केन्द्र प्रभारियों के साथ तभी धांधली का प्रतिशत कम हो सकेगा ।



चतरा हाट शाखा पर - सुनिल मिश्रा, केशव, नंदू पटेल, गुड्डू, देव नारायण, दीपक सिंह, बेचन, संजय धर , काशीनाथ, लवकुश, सुभाष चौहान ।

नगवां हाट शाखा पर - लवलेश सिंह, बृजमोहन मिश्रा, सुरेश दूबे, सुरेन्द्र, रमेश सिंह, दीपक यादव ।


तेलंग हाट शाखा पर - अशोक पाठक, उमाशंकर ओझा, लाल बहादुर, शीतल, लोकू बियार, जय प्रकाश सिंह 

रावर्टसगंज मंडी परिसर मे - अनिल चौहान, लवकुश पटेल, आचार्य भरत, अर्पित पटेल, अभय, शंकर सिंह, कमलेश सिंह, रामसूरत, सुमित मिश्रा, ओमप्रकाश, राम भजन, योगेन्द्र नाथ सहित  उपस्थित सभी किसानों ने धान खरीद पोर्टल शुरू कराकर शतप्रतिशत धान खरीद सुनिश्चित कराने की मांग की । 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।