सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक दुद्धी में शिक्षक विचार संगोष्ठी सम्पन्न

सुनीता चौधरी 

लोकल न्यूज़ आफ इंडिया 

सोनभद्र।राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, सोनभद्र (प्राथमिक संवर्ग) के तत्वाधान में दिनांक 07 अगस्त 2020  को ब्लॉक दुद्धी में शिक्षक विचार संगोष्ठी का आयोजन हुआ । 

जिसमें मण्डल मीरजापुर के संयोजक अखिलेश 'वत्स' जी, सोनभद्र जनपद के सहसंयोजक डेविड कुमार मौर्य जी, सुमित कुमार ओझा जी व अरुण कुमार अवस्थी जी का स्वागत पुष्पराज सिंह ,हृदय नारायण गिरी , अनिल सिंह , कर्मपाल सिंह , राजेश पटेल ने किया। बैठक की अध्यक्षता  पुष्पराज सिंह व संचालन  सुमित कुमार ओझा ने किया ।


अखिलेश    वत्स महासंघ के आदर्श विचार तथा महासंघ द्वारा शिक्षा व शिक्षक हित में जनपद तथा प्रदेश की गतिमान तथा आगामी कार्ययोजना को शिक्षक साथियों के साथ साझा किया।


संगोष्ठी में शिक्षक साथियों की मूलभूत समस्याओं पर चर्चा हुई। मुख्य रूप से आकांक्षी जनपद से स्थानान्तरण, गोपनीय आख्या, स्वास्थ्य बीमा, E.L.,पर तथा श्री सदानन्द मिश्र जी द्वारा शिक्षक के कार्य एवं दायित्व तथा अधिकारों पर चर्चा  की गई ।


 

संगोष्ठी में शिक्षकों के मूलभूत व व्यक्तिगत समस्याओं का जनपद कार्यालय से शीघ्र निराकरण के लिए जनपद संयोजक अशोक कुमार त्रिपाठी , सहसंयोजक  इंदु प्रकाश सिंह को प्रेषित किया गया। महासंघ  के  ध्येय वाक्य ""भ्रष्टाचार मुक्त शिक्षा, और शोषण मुक्त शिक्षक"" बनाने के लिए उपस्थित शिक्षक साथियों से उनके विचार को प्राप्त किया गया।  ब्लॉक में संगठन के विस्तार पर योजना बनी। महासंघ शिक्षकों के हितों के साथ संकल्पित है। बैठक का समापन  पुष्पराज सिंह  द्वारा किया गया। इस अवसर पर चंद्रभान सिंह, रविकान्त पाण्डेय, उज्ज्वल मौर्या, अनिल, अशोक, प्रमोद, विमल, शिवम, रमेश, लाल बहादुर,संजीव कुमार आदि शिक्षकगण उपस्थित रहें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।