सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पति पत्नी के बीच कलह से ऊब कर पति ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या



प्रदीप कुमार जायसवाल 

लोकल न्यूज आँफ इंडिया 

बीजपुर सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र बीजपुर न्याय पंचायत जरहाँ के अन्तर्गत ग्राम पंचायत पिण्डारी टोला बराईडाड मंगलवार में  करीबन 2 बजे बचनु सिंह (गौड़) पुत्र सम्पत (गौड़) उम्र 36 वर्ष जो कि  पिण्डारी का निवासी है ने घर से 300 मीटर दूर पलास के पेड मे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। 

जब गांव वालों को पता चला तो आनन फानन मे बीजपुर पुलिस को सूचना दिया।  पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा  लिखवा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भिजवा  दिया।  ग्रामीणों की माने तो  पति ने पत्नी के वजह से आत्महत्या कर लिया।  इसकी वजह यह है कि पत्नी ने पति की  कोई भी बात मानने को  तैयार नहीं रहती थी।  

 आप को बतादे कि घर वालो से बात चीत के मुताबिक बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी ने बचनु सिंह को भर पेट खा4ना भी ढंग से नहीं देती थी।  



गांव वालों का कहना है कि बचनु सिंह की पत्नी अपने घर पर नही रहती थी.  3 दिन तक घर पर आती थी फिर से चली जाती थी और  बगल में अपने देवरान के यहा शराब पीकर वही रहती थी।  पति जब बुलाते थे तब पत्नी घर पर आती थी.  इन्ही सब कारणो से पति तंग हो गया और शायद  कोई रास्ता नही बचा तब पति बचनु सिंह गौड़ ने  आत्महत्या कर लिया। 

टिप्पणियाँ