सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कोविड गाईडलाइन के साथ कुंभ को भव्यता देना जरूरी : मेलाधिकारी

 


गणेश कुमार वैद

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 


हरिद्वार । कुंम मेला के भव्य व लाइव कवरेज के लिए चंडीटापू पर बने मीडिया सेंटर में रविवार को हरिद्वार कुंभ मीडिया का बदलता स्वरूप-समाधान और चुनौतियां विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग की ओर से किया गया जिसमे मुख्य अतिथि मेलाधिकारी दीपक थे । कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए कहा मेलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में मीडिया के समक्ष चुनौतियां बढ़ीं हैं। इन चुनौतियों के बीच कोविड अनुरूप आचरण करते हुए कुंभ को भव्यता भी देना है। कुंभ के अन्तर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्तर के कवरेज, लाइव कवरेज के लिए जो भी सुविधाएं मौजूद होनी चाहिए वह मीडिया सेंटर में दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जो भी काम शेष रह गए हों वह भी जल्द करा दिए जाएंगे। मेलाधिकारी ने शाही स्नान के लिए मीडिया प्रतिनिधियों के कवरेज के लिए पास और कवरेज के दौरान सुविधाओं पर सुझाव मांगा। जिस पर मीडिया के प्रतिनिधियों ने अपनी बात रखी।

प्रेस क्लब के महामंत्री धर्मेंद्र चैधरी ने कहा कि हर बारह वर्ष में आने वाले महाकुंभ के कवरेज के लिए देश-विदेश से आने वाले वरिष्ठ मीडिया प्रतिनिधियों का पूरा ख्याल रखना होगा। आपसी सामंजस्य से कुंभ के भव्य आयोजन में मदद मिलेगी। मीडिया प्रतिनिधियों की सुविधाओं पर फोकस रखने की जरूरत है। रतनमणि डोभाल ने कहा कि कुंभ के कवरेज में जुटे मीडिया प्रतिनिधियों के कवरेज में आसानी के लिए मीडिया और प्रशासनिक समिति का गठन किया जाए। महत्वपूर्ण जगहों पर महत्वपूर्ण टेलीफोन और मोबाइल नंबर का डिस्प्ले कराया जाए। जिससे असुविधा की स्थिति में उससे मदद मिल सके।

नोडल अधिकारी हरिद्वार कुंभ मेला मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हरिद्वार कुंभ को अलौकिक, दिव्य, भव्य कराने के साथ ही कोविड की बाध्यताओं को देखते हुए कोविड गाइडलाइंस का भी ख्याल रखना होगा। कुंभ को भव्य बनाने के लिए मीडिया के प्रतिनिधियों से सुझाव भी आमंत्रित किया जा रहा है। जिसको एक पुस्तक के माध्यम से प्रकाशित किया जाएगा।

प्रभारी अधिकारी कुंभ मेला राजेश कुमार ने भी विषय वस्तु पर प्रकाश डालते हुए मीडिया प्रतिनिधियों के सुझावों का स्वागत किया। नोडल अधिकारी कुंभ मेला मनोज कुमार श्रीवास्तव ने अंत में अतिथियों और मीडिया प्रतिनिधियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन में सहभागिता करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...