सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बी एच ई एल के निजीकरण का कोई इरादा नहीं : प्रकाश जावड़ेकर

 केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने दिया विधायक आदेश चैहान का आश्वासन





गणेश कुमार वैद

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

हरिद्वार। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड के निजीकरण की अफवाहों को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने स्पष्ट करते हुए कहा कि केंद्र सरकार का भेल (भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड ) को निजी स्वामित्व में देने का कोई इरादा नहीं ।


भेल के निजीकरण व समस्याओं को लेकर केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री प्रकाश जावेडकर से शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक एवं विधायक रानीपुर आदेश चौहान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उनके दिल्ली आवास पर बैठक कर वार्ता की जिसमे केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री प्रकाश जावेडकर ने कहा कि भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स का किसी भी सूरत में निजीकरण नहीं किया जाएगा। अपितु केंद्र सरकार भेल की स्थिति सुधारने और उसे और मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है, जिसके सुखद परिणाम शीघ्र ही सामने आएंगे। भेल एजुकेशन मैनेजमेंट बोर्ड के शिक्षकों, कर्मचारियों की समस्याओं को सुनने के बाद माननीय केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसी भी शिक्षक व कर्मचारी को उसकी सेवा अवधि से पूर्व हटाया नहीं जाएगा। उन्होंने वहां मौजूद भेल चेयरमैन नलिन सिंगल एवं डायरेक्टर मानव संसाधन अनिल कपूर को इस विषय में आवश्यक कड़े निर्देश भी दिए।


इस अवसर पर विधायक आदेश चैहान ने अवगत कराया कि पूर्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने घोषणा की थी कि भेल का निजीकरण नहीं किया जायेगा। मंत्री प्रकाश जावेडकर ने बैठक में सारा विषय स्पष्ट करते हुए कहा कि भेल के निजीकरण का कोई विचार सरकार का नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार निरन्तर भेल को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। बैठक में केंद्रीय मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक एवं विधायक आदेश चैहान ने केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार के इस निर्णय से पूरे देश में भेल की सभी इकाइयों में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों, मजदूरों एवं उनसे जुड़े लाखों लोगों को प्रसन्नता होगी। असमंजस का वातावरण समाप्त होगा जिससे निश्चित ही सभी अधिकारी, कर्मचारी व मजदूर अपनी पूरी सामर्थ का उपयोग भेल को आगे बढ़ाने में करेंगे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...