सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उत्तराखंड की उभरती प्रतिभा को एक मंच दिलाने को प्रयास कर रहा है नवरंग ग्रुप

गणेश कुमार वैद

हरिद्वार । हरिद्वार के सिडकुल स्थित पेंटागन मॉल में नवरंग एंटरटेनमेंट ग्रुप ने "दा टैलेंट ऑफ़ रॉयल ड्रीम्स" नाम से एक खुले मंच का आयोजन किया जिसका उद्देश्य डांस,सिंगिंग व पोएट्री के क्षेत्र में उत्तराखंड की उभरती प्रतिभाओं को एक मंच मिल सके ।


नवरंग एंटरटेनमेंट ग्रुप के संस्थापक अजय चतुर्वेदी और आशीष गौड़ ने बताया कि प्रदेश की नई प्रतिभाओं को मंच के माध्यम से मुख्य धारा से जोड़कर आगे बड़े प्लेटफॉर्म में भेजना ही उनका उद्देश्य है इसलिए ये कार्यक्रम प्रतिमाह आयोजित किये जायेंगे और सरकार द्वारा लागू कोरोना नियमों का पालन भी किया जायेगा आगे उन्होंने बताया कि किस तरह से कोरोना महामारी से जूझ रहे बच्चों में इस कार्यक्रम को लेकर गज़ब का उत्साह देखा गया ।



कार्यक्रम की शुरुआत पेंटागन मॉल के प्रबंधक अभिषेक पाल  दीप प्रज्वलित कर की । कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए भारती प्रजापति  द्वारा सरस्वती वंदना कर और योग नगरी ऋषिकेश  से आए आचार्य अनुरागी द्वारा एक अनोखे वाद्य यंत्र तरंग का अद्भुत कर सभी को मन्त्र मुग्ध कर दिया ।



खुली प्रतियोगिता के मंच पर सिंगिंग केटेगरी में सिद्धांत,नमन, मानसी,आज़म ने प्रतिभाग कर सभी का दिल जीत लिया तो वहीं डांस केटेगरी में महक,लक्ष्मी,इशानी,महर,खुशबू,वंदना, अर्पणा,क्रिस्टीना,वैशाली,अनुराधा,विपिन,काजल,सुमित,तन्वी,मोक्षी,आस्था,सुदीक्षा,गौरव,अनुज,राहुल,स्वस्तिक,आयुष अब्बास,अक्षय वंदना संदीप,कृष्णा अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाये साथ ही प्रियांशी, आरती,श्रुति आदि ने डांस में सभी का ध्यान खींचा ।



इन्ट्रूमेंटल में सौरभ और पोएट्री ने रिया, जानवी व् कौशल्या ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया ।

कार्यक्रम का सफल संचालन प्रसिद्द  कवि सचिन राणा, ईशा शर्मा और आकाश त्रिपाठी के बीच घूमता रहा ।

कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को नवरंग ग्रुप के सदस्य दीपांकर और अनुज द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

 कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय चतुर्वेदी, आशीष गौड़, अनुज,आकाश,दीपांकर,राहुल,कमल गौड़, नितिन,हिमानी,ईशा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।