सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रेस क्लब सभागार में नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट की ओर से रखी गई श्रद्धांजली सभा

 




गणेश कुमार वैद 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

हरिद्वार । नेशनल  यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (आई) द्वारा गणेश शंकर विद्यार्थी जी की पुण्यतिथि पर एक कार्यक्रम प्रेस क्लब हरिद्वार के सभागार में आयोजित किया गया । जिसमे यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र कन्नौजिया ,प्रेस क्लब के अध्यक्ष दीपक नौटियाल,पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा , जिला अध्यक्ष अमित शर्मा ,महामंत्री जयपाल सिंह आदि पदाधिकारी व कई सम्मानित सदस्यगण उपस्थित थे ।



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एन यू जे आई के पूर्व जिलाध्यक्ष बालकृष्ण शास्त्री जी ने आज के दिन को पत्रकारों का पवित्र दिन बताया , कार्यक्रम में प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि हमारे आदर्श गणेश शंकर विद्यार्थी जी ना केवल एक पत्रकार थे बल्कि सच्चे अर्थो में को आजादी के सच्चे सिपाही थे जिन्होंने अपने आदर्शों के चलते अपने प्राणों का बलिदान तक कर दिया ।

कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रेस क्लब के वर्तमान अध्यक्ष दीपक नौटियाल ने गणेश शंकर विद्यार्थी जी के जीवन के आदर्शो व सिद्धांतो पर प्रकाश डाला व कहा है कि यदि हम उनके आदर्शो को अपनाए तो यही हमारी उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी । एन यू जे आई के जिलाध्यक्ष अमित शर्मा ने कहा कि कोरोना के केस फिर से जिस तरह बढ़ रहे है उसे देखते हुए आज के इस कार्यक्रम को बहुत ही सीमित किया गया । कार्यक्रम के अंत में यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र कन्नौजिया जी ने गणेश शंकर विद्यार्थी जी के सामाजिक व नैतिक जीवन के सिद्धांतो पर प्रकाश डाला व वह जिस तरह से हिन्दू मुस्लिम एकता के पक्षधर थे उनको सभी लोग अपना आदर्श मानते थे ।

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश शंकर विद्यार्थी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई । कार्यक्रम का संचालन शिवा अग्रवाल ने किया । कार्यक्रम में मंच पर उपस्थित पदाधिकारियों के अलावा वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कांशी राम सैनी ,विक्रम छछर ,सुनील कुमार, गणेश वैद्य,अश्वनी विश्नोई,राव रियासत,शिव कुमार,राजीव शास्त्री,रामेश्वर शर्मा,श्याम अर्पण ,राधेश्याम विध्यकुल,विनोद मिश्रा,विकास कुमार झा ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...