सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महाकुंभ के लिए आये सुरक्षा बलों को डी.जी.पी अशोक कुमार ने कर्तव्यो के प्रति दिलाई शपथ




प.विनय शर्मा/गणेश कुमार वैद

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

हरिद्वार । कुंभ को दिव्य भव्य व सुरक्षित सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा में लगी उत्तराखंड पुलिस के अलावा पैरामिलेट्री फोर्स व विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के कुल दस हजार जवानों को उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने हर की पौड़ी पर शपथ दिलाई ।


कुंभ की सुरक्षा के लिए तैनात उत्तराखंड राज्य पुलिस के साथ साथ आईं.बी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल,आईं.टी.बी.पी,सी.बी एस. एफ,आर.पी.एफ जैसी पैरामिलेट्री फोर्स के जवानों और जी.आर.पी तथा होमगार्ड सहित करीब दस हजार जवानों को कुंभ को दिव्य भव्य और सुरक्षित तरीके से सम्पन्न कराने में दिए जाने वाले योगदान व उनके कर्तव्यों के प्रति शपथ दिलाई । पुलिस महानिदेशक ने सभी जवानों को इस बात की भी शपथ दिलाई कि वह आने वाले सभी तीर्थ यात्रियों के साथ सौम्य व्यवहार अपनाएंगे और अपनी ड्यूटी में किसी प्रकार की कोताही नहीं करेंगे ,उन्होंने कहा कि आप सब के कंधो पर विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन की जिम्मेदारी है जिसे आज मा गंगा के तट पर शपथ लेकर निभानी है ।  उन सभी को आज हर की पौड़ी पर पुलिस निदेशक .... ने कर्तव्यों को पूरी ईमानदारी के साथ निभाने की शपथ दिलाई ।



इससे पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने मा गंगा का पूजन किया उनके साथ आईं.संजय गुंज्याल एस. एस.पी जनमंज्य खंडूड़ी सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे । गंगा पूजन के पश्चात अशोक कुमार ने सभी जवानों को अपनी द्युतीव को पूरी कार्यकुशलता के साथ निभाने व आने वाले तीर्थयात्रियों से अच्छे व्यवहार करने और कोरोना के प्रोटोकॉल का पूर्णतय पालन कराने की शपथ दिलाई साथ ही उन्होंने कुंभ के दिव्य भव्य व सुरक्षित सम्पन्न कराने में अपने पूर्ण योगदान देने की भी अपील की । शपथ दिलाने के पी पश्चात कूंभ के लिए बने गीत (कुंभ थीम ) को भी बजाया गया ।


रोचक रहा क्षण 

जवानों को शपथ दिलाने बाद लगे मा गंगा व हर हर महादेव के जयकारों ने माहौल को और भी भव्य बना दिया । 



जब डी जी पी महोदय ने सभी सशस्त्र बलो की जय बोली 

दरअसल जब शपथ के बाद जब मा गंगा की जय बोली जा रही थी तो महानिदेशक ने वहा उपस्थित एक एक कर सभी सशस्त्र बलो की भी जय व उत्तराखंड पुलिस की जय बोली तो सभी जवानों में जोश भर गया ।



शपथ के कार्यक्रम के बाद पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने वहा उपस्थित पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों व आने वाले सभी तीर्थयात्रियों को होली की शुभकामनाएं भी दी इसके बाद वह गंगा सभा के कार्यालय पर भी गए जहा उन्होंने विजिटर बुक में अपना संदेश भी दर्ज किया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

बादशाहपुर में फहरेगी भाजपा की विजय पताका: राव नरबीर सिंह

सुमित ठाकुर  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं को प्रचार में जुट जाने का दिया संदेश, शीघ्र होगी गृहमंत्री अमित शाह की रैलीगुरुग्राम। पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा में निश्चित तौर पर भाजपा की विजय पताका फहरेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से उनको अपना उम्मीदवार बनाया है। बादशाहपुर की जनता जानती है कि 2014 से 2019 तक उन्होंने मंत्री रहते हुए किस तरह से गुरुग्राम में दो दर्जन के लगभग फ्लाइओवर और अंडरपास बनवाए थे। देश का सबसे महंगा रोड द्वारका एक्सप्रेस वे बनवाने का काम भी उस दौरान किया गया था। राव नरबीर सिंह ने कहा कि वह वादा करते हैं कि जितना विकास कार्य पिछले कार्यकाल में कराया था उससे अधिक रफ्तार से काम इस बार कराया जाएगा। राव नरबीर सिंह शुक्रवार को गढ़ी मुरलीपुर, नखडौला और वजीराबाद गांव में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।अपने लोगों के बीच अधिकार से आया हूंराव नरबीर सिंह ने कहा कि भाजपा ने उनपर विश्वास इसलिए जताया है क्योंकि पार्टी को बादशाहपुर की जनता पर विश्वास है कि वह निश्चित तौर पर चुनाव...

मीडिया और राजनीति के बीच तकनीकी और रणनीतिक पुल बना लोकतंत्र को सशक्त और पारदर्शी बनाने के गुरु हैं डॉ विजय शुक्ल

डॉ. विजय कुमार शुक्ला भारतीय मीडिया, तकनीकी रणनीति, और राजनीतिक परामर्श के क्षेत्र में एक प्रमुख नाम हैं। उन्होंने Local News of India (LNI) की स्थापना की, जो एक प्रमुख हिंदी डिजिटल समाचार पोर्टल है, और साथ ही ElectLine नामक एक राजनीतिक परामर्श और चुनावी प्रबंधन कंपनी की भी स्थापना की। ElectLine ने विभिन्न राजनीतिक दलों और नेताओं के लिए चुनावी रणनीतियों, डेटा एनालिटिक्स, और डिजिटल मीडिया अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डॉ. शुक्ला की शैक्षिक पृष्ठभूमि में एमबीए (विपणन और वित्त) , सॉफ़्टवेयर इंजीनियरिंग में प्रमाणन (MNNIT, इलाहाबाद) , और कृषि विज्ञान में डॉक्टरेट शामिल हैं। उन्होंने eMag Technologies Pvt. Ltd. की स्थापना की और कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम (CMS), और मोबाइल न्यूज डिलीवरी आर्किटेक्चर का विकास किया। उनकी विशेषज्ञता में डिजिटल मीडिया रणनीति , राजनीतिक परामर्श , और तकनीकी समाधान शामिल हैं। डॉ. शुक्ला ने Deshbandhu.co.in , DatelineIndia.com , Janadesh.in , और Akhand Himachal Daily जैसे प्लेटफॉर्म्स के लिए कंट...