सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भूमिगत विद्युत लाइन परियोजना का हुआ लोकार्पण ; हरिद्वार व उत्तराखंड के लिए गौरव की बात

 

बनारस के बाद हरिद्वार बना दूसरा शहर


गणेश कुमार वैद

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

हरिद्वार। भारत सरकार द्वारा एकीकृत विद्युत विकास योजना के अंतर्गत हरिद्वार नगर के कुम्भ क्षेत्र की विद्युत प्रणाली को भूमिगत किये जाने के कार्य परियोजना वर्ष 2018 में स्वीकृत योजना का आज उद्घाटन मा. मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत तथा हरिद्वार विधायक श्री मदन कौशिक ने किया। मुख्यमंत्री, मुख्य केंद्रीय राज्य मंत्री उर्जा श्री आर0 के0 सिंह, मुख्य सचिव उत्तरखण्ड श्री ओमप्रकाश, सीएमडी पीएफसी भारत सरकार वर्चुअल माध्यम से ऋषिकुल आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम जुडे़।

श्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे भारत वर्ष में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से भारत का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजन के अंतर्गत कुम्भ क्षेत्र में पूर्ण हुए भूमिगत विद्युत लाइन परियोजना का लोकार्पण एक महत्वपूर्ण अवसर है। बनारस के बाद हरिद्वार दूसरा शहर है जिसे भारत सरकार द्वार अंडरग्राउंड केबलिंग के लिए चुना गया। इस परियोजना से शहर की सुंदरता के साथ-साथ उपभोक्ताओं की सुविधा में भी इजाफा होगा। उन्होंने निर्धारित अवधि में परियोजना का कार्य सफलता पूर्वक पूर्ण कर लिये जाने पर उर्जा विभाग के समस्त अधिकारियों एवं जनपद हरिद्वार की टीम को बधाई दी और उर्जा मंत्री भारत सरकार का आभार व्यक्त किया।

उन्होंनें कहा कि इस योजना से कुम्भ क्षेत्र में विशेष सहयोग मिलेगा। ओवर हेड लाइनों से विद्युत आपूर्ति में होने वाली बाधायें भी दूर होंगी। सड़कों को चैड़ा किया जा सकेगा। आंधी तूफान में होने वाली दुर्घटनाओं की सम्भावना नहीं होगी और विद्युत चोरी भी बंद होगी, जिसका लाभ राज्य की जनता को मिलेगा। उन्होंने सुरक्षित कंुभ के आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया और सभी से कोविड गाइड लाइन का पालन किये जाने की अपील की।

श्री कौशिक  ने कहा कि केंद्रीय राज्य उर्जा मंत्री ने हरिद्वार शहर के विशेष महत्व और कुम्भ  महत्ता को समझते हुए भूमिगत लाइन परियोजना के लिए हरिद्वार को चुना ये उनका योगदान हरिद्वार की जनता द्वारा सदैव स्मरण किया जायेगा साथ ही जनपद की अन्य क्षेत्रों में भी योजना के विस्तार की मांग की, जिस पर श्री सिंह ने अपनी सहमति कार्यक्रम के माध्यम से ही दे दी जिसे हरिद्वार के अन्य क्षेत्रों में भी परियोजना का विस्तार किया जा सकेगा।

कार्यक्रम में रूड़की विधायक श्री प्रदीप बत्रा, राज्य उर्जा सचिव श्रीमती राधिका झा, प्रबंध निदेशक यूपीसीलए श्री नीरज खैरवाल, निदेशक पंचायत श्री अतुल अग्रवाल, निदेशक परियोजना श्री जे0एम0एस0 रौथान, चीफ इंजीनियर श्री एस0के0 टम्टा, चीफ इंजीनियर श्री सतीश शाह, सुपरिटेन्डिंग इंजीनियर श्री रवि राजोरा, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग हरिद्वार श्री पंवार आदि उपस्थित थे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...