सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

देश को आत्मनिर्भर बनाने में पीएम मोदी ने किए बड़े फैसले: नवीन गोयल



अंजलि अरोड़ा 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

गुरुग्राम। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 7 साल पूरे होने पर रविवार को गुरुग्राम में बीजेपी युवा नेता नवीन गोयल ने कहा कि इन सात वर्षों में देश में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंतरिक से लेकर बाहरी क्षेत्रों में देश को मजबूती देने का काम किया है। साथ ही देश को आत्मनिर्भर बनाने में भी प्रधानमंत्री ने कई बड़े अहम निर्णय लिये।


नवीन गोयल ने कहा कि वर्ष 2014 में अच्छे दिन के नारे के साथ नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री चुने गए। उन्होंने देश के लिए पूरे जुनून के साथ दिन-रात काम किया है। जम्मू कश्मीर से धारा 370, तीन तलाक कानून और राम मंदिर निर्माण तो ऐसे मुद्दे थे, जिन्हें पूर्व की सरकारों ने कभी गंभीरता से लिया ही नहीं। या फिर कोई सरकार ऐसा करना ही नहीं चाहती थी। पीएम मोदी ने इन तीनों मुद्दों को बिना किसी विवाद के पूरा किया। आज स्थिति देश के सामने हैं। कहीं पर भी किसी का विरोध नहीं हुआ।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदैव समग्र विकास के वे पक्षधर रहे हैं और ऐसा ही विकास किया भी है। इसलिए देश की जनता से उन्हें वर्ष 2019 में फिर से प्रधानमंत्री चुना। इस बार उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के लिए कदम बढ़ाया। देश को हर तरह से मजबूत बनाने के लिए बड़े और कठोर निर्णय लिये। चाहे देश की बात हो या विदेशों की, हर जगह पर दुनिया ने उनका लोहा माना है। वे आज तक के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिनको पूरी दुनिया गौर से सुनती है।


भारत की साख को मजबूत बनाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर स्तर पर काम किया। कोरोना महामारी में जहां दुनिया में करोड़ों लोगों की जान चली गई है, वहीं भारत में उन्होंने दवा का जल्द निर्माण करवाकर देश को बचाने में अहम भूमिका निभाई है। और भी दवाओं पर रिसर्च चल रहा है। आज भारत टीकाकरण में भी अनेक प्रभावशाली देशों से कहीं आगे है। नवीन गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को दिखा दिया है कि भारत आत्मनिर्भर है। इसलिए यहंा कोरोना की दवा तैयार करके बाहरी देशों तक को दी है। उनकी यह सोच दर्शाती है कि भारत अपने लिए ही नहीं बल्कि दूसरों के लिए भी सकारात्मक सोच रखता है।  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।