सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

फग्गू में जोहड़ के इर्द-गिर्द कुड़ा करकट के लगा रखे थे ढेर ,पीला पंजा चलाकर अतिक्रमण हटाया एहतियात तौर पर पुलिस बल तैनात रहा

 


नीरज अरोड़ा

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

कालांवाली.क्षेत्र के गांव फग्गू में मंगलवार को पीला पंजा चलाकर गांव में फत्ता रोड़ पर, पटवार भवन के पास बने पंचायती जोहड़ के  इर्द-गिर्द खाली पड़ी जगह पर कुड़ा करकट और वन छटियों व रूढ़ियों के ढेर लगाकर कर  लोगों द्वारा कर रखे अतिक्रमण को हटाया गया। मिली जानकारी अनुसार गांव फग्गू में लोगों ने गली व वर्षों पुराने पंचायती जोहड़ के किनारे चारों ओर खाली पड़ी जगह पर आसपास घरों के लोगों द्वारा वन छटियां , पशुओं के गोबर आदि कुड़ा करकट डाल कर अतिक्रमण कर रखा था। जिससे यहां अन्य घरों के लोगों को दिक्कत आती थी वहीं बरसात के दिनों में गंदा पानी जोहड़ में भरने से पानी दूषित हो जाता और हवा के रुख अनुसार बदबू आने लगती है जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया था।इस संबंध में गांव के गुरमेल सिंह व तरसेम सिंह आदि लोगों ने खंड बड़ागुढ़ा बीडीपीओ बड़ागुढ़ा कार्यालय में एक शिकायत पत्र देकर कुड़ा करकट के लगे ढेरों को हटाकर साफ़ सफाई करवाने की गुहार लगाई थी। जिसके बाद जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों अनुसार एक टीम का गठन किया गया जिसमेंबीडीपीओ बड़ागुढ़ा रवि कुमार बागड़ी बतौर ड्युटी मजिस्ट्रेट नियुक्त हुए। तत्पश्चात मंगलवार को कालांवाली के नायब तहसीलदार रामनिवास की देखरेख में बीडीपीओ बड़ागुढ़ा कार्यालय से समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी हरजीत सिंह, पटवारी कश्मीर चंद, ग्राम सचिव जय सिंह आदि गांव फग्गू पहुंचे । तत्पश्चात जेसीबी मशीन की सहायता से जोहड़ के किनारे आसपास घरों ने वन छटियों एवं गोबर के ढेर आदि कुड़ा करकट को ट्रैक्टर ट्राली में भरकर गांव से बाहर दूर खाली जगह पर फैक दिया गया।  पंचायती जोहड़ के किनारे खाली पड़ी जगह पर जगह जगह लगे कुड़ा करकट आदि के ढेरों को हटाने के लिए को विरोध न करे या लड़ाई झगड़ा न हो इसके लिए ऐहतियात तौर पर रोड़ी थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार के नेतृत्व में महिला पुलिस सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। शाम तक अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी मशीन द्वारा पंचायती जोहड़ के चारों ओर यहां यहां पर लोगो द्वारा रुड़ी एवं वन छटियां के ढेर व कुड़ा करकट आदि से कर रखे अतिक्रमण को हटाया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही दौरान पीला पंजा चलते देख गांव के लोगों का जमावड़ा लगा हुआ था लेकिन बिना किसी विरोध और लड़ाई झगड़ा के यह कार्य शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।

12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को डीसीपी विनीत कुमार की टोली के ‘अभिमन्यु’ एसआई राकेश वशिष्ठ ने किया ध्वस्त

पांच राज्यों तक चला दिल्ली पुलिस का अंतरराज्यीय अभियान, गुड्डू बादशाह हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार; अवैध पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  नई दिल्ली।  दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने करीब 12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को भेदते हुए मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ गुड्डू बादशाह हत्याकांड का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार, आईपीएस के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में ओखला इंडस्ट्रियल एरिया की स्पेशल टास्क फोर्स में तैनात एसआई राकेश वशिष्ठ ने अहम भूमिका निभाई। दिल्ली से तमिलनाडु तक फैली जांच की बिखरी कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मोबाइल फोन बंद कर लगातार ठिकाने बदले और इंटरनेट एवं हॉटस्पॉट आधारित संचार का सहारा लिया। इसके बावजूद एसआई राकेश वशिष्ठ और उनकी टीम तकनीकी निगरानी तथा जमीनी सूचनाओं के सहारे उनका पीछा करती रही। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना और तमिलनाडु में चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने लगभग 12 हजार किलोमीटर की दूरी तय की। 28 जुलाई को हु...